अंबिकापुर -लोक कलाकारों का समूह मदारी आर्ट्स के द्वारा आज अंबिकापुर जनपद पंचायत के सभागृह में सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के मध्य देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन और कार्यों पर आधारित नाटक में *नमो सेवा गाथा* का मंचन किया गया।

सर्व विदित है कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जनपद पंचायत अंबिकापुर के द्वारा सभागृह में सरगुजा जिला पंचायत की अध्यक्षा के मुख्य आतिथ्य में जनपद पंचायत अंबिकापुर के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारी गण, अधिकारीगण, सरपंच,पंच एवं गणमान्य जनों के मध्य सेवा संकल्प अभियान का भव्य कार्यक्रम किया गया।

इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा सेवा संकल्प अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा इसी अवसर पर मदारी आज के कलाकारों के द्वारा प्रधानमंत्री जी के जीवन और पर आधारित नाटक नमो सेवा गाथा की अच्छी प्रस्तुति की गई । नाटक को देखकर सभी लोगों ने कलाकारों का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में स्वच्छता के लिए शपथ और श्रमदान करके अतिथियों के द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत कार्यालय परिसर की सफाई की गई।



