अंबिकापुर।
संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनकी जन्मस्थली सिर गोवर्धनपुर (वाराणसी) से पावन मिट्टी एवं जल कलश लेकर भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ की 12 सदस्यीय टोली डॉ. सनम जांगड़े एवं हरिनाथ खूँटे के नेतृत्व में रायपुर के लिए रवाना हुई।
यात्रा के दौरान जब पावन मिट्टी एवं जल कलश अंबिकापुर पहुँचा, तब भारतीय जनता पार्टी जिला सरगुजा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ पूजा-अर्चना कर उसका भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात महाराणा प्रताप चौक से कलश यात्रा निकाली गई तथा श्रद्धापूर्वक टोली को रायपुर के लिए रवाना किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, महापौर मंजूषा भगत, जिला महामंत्री विनोद हर्ष, जिला महामंत्री अरुणा सिंह, जिला महामंत्री हरमिंदर सिंह टिन्नी, विकास पांडेय, वैभव सिंह देव, चंद्रिका यादव, राधा रवि, मनोज कंसारी, शुभांगी बिहाड़े, आर. डी. चौहान, प्रिया सिंह, राजेन्द्र जायसवाल, रविकांत उराँव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



