अंबिकापुर /रायपुर – लायरा प्रोडक्शन के द्वारा निर्मित डिस्ट्रीब्यूटर सतीश जैन, निर्माता लक्ष्मी प्रकाश जायसवाल, निर्देशक आलेख चौधरी की बेहतरीन फिल्म जान लेबे का.. को दर्शकों का भरपूर प्यार पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में मिल रहा है। अंबिकापुर में पहले दिवस भारी संख्या में दशकों ने फिल्म देखी और फिल्म की तारीफ की। 2 अगस्त को कलाकारों और देवतुल्य सिनेमा प्रेमियों के साथ एक विशेष शो में फिल्म का अवलोकन करेंगे।
सर्व विदित हो कि फिल्म जान लेबे का.. सरगुजा की खूबसूरत वादियों में शूट हुई है तथा इस फिल्म में छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी सुपरस्टार काम किए हैं। खूबसूरत लोकेशन, अच्छी कहानी, कर्णप्रिय गीत,संगीत और तकनीकी रूप से भी फिल्म अच्छी बनी है।जिससे दर्शकों को फिल्म खूब पसंद आ रही है।



