शासकीय आवास के बांस के पेड़ की डंगाल विगत 12 वर्षों से दुर्घटना को आमंत्रित कर रही है।
अंबिकापुर/ इसका कोई स्थायी समाधान नही हो पाया, विगत वर्ष बिजली का तार बांस के डंगाल से टकरा कर सड़क में गिर गया था तत्कालीन जिलाध्यक्ष महोदय से मिलने पर तुरन्त कार्यवाही हुई, पर हर वर्ष आवेंदन देकर इसका समस्या का समाधान करना पड़ता है, कोई स्थायी व्य्वस्था होनी चाहिए, बिजली विभाग बरसात में हमारे घर के पेड़ की छंटाई करता है पर बांस का पेड़ दुर्घटना के लिए छोड़ दिया जाता है, निगम कार्यलय में भी कई बार सूचना दी गई, जरूरतमंद बच्चो का स्कुल है व्यस्त मार्ग है, इसपर अतिशीघ्र कार्यवाही की जानी चाहिए, अन्यथा बड़ी दुर्घटना का होने के बाद कार्यवाही का कोई मतलब नही है,
वन्दना दत्ता
कनकरानी दत्ता मार्ग
अम्बिकापुर



