*जिला पंचायत सीईओ ने दिखाई हरी झंडी*
*सूरजपुर/21 अक्टूबर 2026/* जिले में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत आजीविका संवर्धन की दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला पंचायत द्वारा विकासखंड सूरजपुर के ग्राम पंचायत गिरवरगंज की सरस्वती महिला स्व-सहायता समूह को ई-रिक्शा प्रदान किया गया। जिला पंचायत परिसर में जिला पंचायत सीईओ श्री विजेन्द्र सिंह पाटले ने समूह की महिलाओं को ई-रिक्शा सौंपकर हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विजेन्द्र सिंह पाटले ने समूह की महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि शासन की आजीविकामूलक योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। ई-रिक्शा के माध्यम से समूह की महिलाओं को आय अर्जन का नया साधन मिला है, जिससे परिवार की आय बढ़ाने में भी सहयोग मिलेगा।
गौरतलब है कि समूह को बैंक लिंकेज के माध्यम से ई-रिक्शा के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई है। ई-रिक्शा के उपयोग से समूह की महिलाओं को नियमित आय के साथ बेहतर आजीविका का अवसर मिला है स्वरोजगार का अवसर मिलने से समूह की महिलाओं में उत्साह है उन्होंने इस पहल के लिए जिला प्रशासन एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिकारी, जिला पंचायत के कर्मचारी एवं स्व-सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहे।



