श्री शिव कुमार उपाध्याय, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी, पशुपालन विभाग जिला सरगुजा का स्थानांतरण दिनांक 30.06.2025 को शासन द्वारा कृत्रिम गर्भाधान उपकेंद्र कंठी जिला सरगुजा से पशु औषधालय कल्याणपुर, जिला सूरजपुर किया गया था।

1. इस आदेश के परिपालन में प्रभारी उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें अंबिकापुर द्वारा श्री शिव कुमार उपाध्याय को कार्यालयीन पत्र क्रमांक 533/स्था./2025-26, अंबिकापुर, दिनांक 03.07.2025 द्वारा कार्यमुक्त कर दिया गया। एवं इसकी सूचना कार्यालयीन पत्र क्रमांक 627/स्था./2025-26, अंबिकापुर, दिनांक 18.07.2025 द्वारा संचालक पशु चिकित्सा सेवायें को दी गई। पत्र की छायाप्रति संलग्न है। (पत्र 1)

2. नियमानुसार कार्यमुक्त करने के बाद श्री उपाध्याय का वेतन जिला सरगुजा से आहरित नहीं किया जा सकता, परन्तु कार्यमुक्ति के उपरांत भी उपसंचालक डॉ. आर.पी. शुक्ला द्वारा श्री उपाध्याय का वेतन माह जुलाई 2025 से जनवरी 2026 तक लगातार आहरित कर गबन किया जाता रहा। साथ ही डॉ. आर.पी. शुक्ला द्वारा संचालक को झूठी जानकारी प्रेषित कर गुमराह किया गया।
3. डॉ. शुक्ला का यह कृत्य आहरण-संवितरण अधिकार का दुरुपयोग, गबन एवं गंभीर वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है।
अतः निवेदन है कि इस प्रकरण की विस्तृत जांच करवाकर आहरित किये गये वेतन की वसूली डॉ. आर.पी. शुक्ला से करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने का कष्ट करें।



