आदित्य विभु जायसवाल के नेतृत्व में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय NSUI के उपाध्यक्ष आदित्य विभु जायसवाल के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में प्रदेश के सभी महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव तत्काल बहाल करने का आग्रह किया गया है। आदित्य विभु जायसवाल ने कहा कि पिछले कई वर्षों से चुनाव न होने के कारण छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हो रहा है और उनकी समस्याएं प्रशासन तक नहीं पहुँच पा रही हैं; अतः छात्र हितों की रक्षा के लिए चुनाव कार्यक्रम की शीघ्र घोषणा कर पारदर्शी तरीके से चुनाव कराए जाने आवश्यक हैं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पंकज जायसवाल, NSUI जिला महासचिव सूर्यकांत रवि एवं अन्य छात्र नेता व पदाधिकारी उपस्थित रहे जिन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हेतु छात्र संघ व्यवस्था को पुनः लागू करने की मांग का समर्थन किया।



