राघव एम्बुलेंस सेवा, बलरामपुर ने 24×7 ऑक्सीजन एवं ALS सुविधा युक्त एम्बुलेंस सेवा शुरू की
बलरामपुर। आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ और तेज़ बनाने के उद्देश्य से राघव एम्बुलेंस सेवा, बलरामपुर द्वारा 24×7 ऑक्सीजन युक्त एवं एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) सुविधा से लैस एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराई जा रही है।
संस्था की ओर से बताया गया कि सड़क दुर्घटना, प्रसूति एवं डिलीवरी केस, फ्रैक्चर, सांस लेने में तकलीफ़, ब्रेन स्ट्रोक, ब्रेन हेमरेज, ज़हर सेवन, जलने के मरीज तथा अन्य गंभीर परिस्थितियों में मरीजों को सुरक्षित एवं समय पर अस्पताल पहुँचाने की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा हॉस्पिटल से हॉस्पिटल ट्रांसफर तथा हॉस्पिटल से घर तक मरीजों को सुरक्षित पहुँचाने की सेवा भी उपलब्ध है।
राघव एम्बुलेंस सेवा की सुविधा बलरामपुर, अंबिकापुर, रायपुर, बिलासपुर सहित आवश्यकता अनुसार अन्य स्थानों तक उपलब्ध कराई जा रही है। सेवा प्रदाता के अनुसार कॉल प्राप्त होने के बाद लगभग 10 मिनट के भीतर एम्बुलेंस घर तक पहुँचाने का प्रयास किया जाता है।
संस्था ने बताया कि किराया केवल गाड़ी के ईंधन एवं ड्राइवर शुल्क के आधार पर लिया जाता है, ताकि आम लोगों को किफायती दर पर बेहतर आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा मिल सके।
संपर्क:
📞 97555 25100
📞 96172 93939
राघव एम्बुलेंस सेवा, बलरामपुर
24×7 आपकी सेवा में तत्पर।



