रायपुर, 23 जुलाई 2026। सोशल मीडिया पर महिलाओं के सम्मान के विरुद्ध कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में थाना सिविल लाइन, रायपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस पदाधिकारी सुरेंद्र वर्मा ने फेसबुक पर पत्रकार मोहन तिवारी की पोस्ट पर ऐसी टिप्पणी की, जो महिलाओं की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुँचाने वाली तथा समाज में आपत्तिजनक संदेश प्रसारित करने वाली है।

शिकायत में पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्रचलित कानून के तहत आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है। आवेदन में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं का भी उल्लेख किया गया है।

शिकायतकर्ता ने कहा कि सोशल मीडिया पर महिलाओं के सम्मान के विरुद्ध की जाने वाली आपत्तिजनक टिप्पणियों पर सख्त कार्रवाई होना आवश्यक है, ताकि समाज में मर्यादित और जिम्मेदार संवाद को बढ़ावा मिल सके।
फिलहाल मामले में पुलिस द्वारा शिकायत प्राप्त कर नियमानुसार जांच और आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।



