*पीड़िता को शादी का झांसा देकर आरोपी द्वारा किया गया दुष्कर्म*।
*थाना लखनपुर पुलिस के द्वारा प्रकरण में आरोपी के विरूद्व की गई सख्त कार्यवाही*।
⏩ डीआईजी एवं एसएसपी श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा-निर्देश पर सरगुजा पुलिस द्वारा थानों में पंजीबद्व प्रकरणों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़/गिरफ्तारी की कार्यवाही लगातार की जा रही है। इसी क्रम में थाना लखनपुर पुलिस द्वारा पाक्सो एक्ट के प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
⏩ प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि थाना लखनपुर में प्रार्थिया/पीड़िता के द्वारा इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया गया है, कि *अमन खाण्डेकर पिता सोनसाय खाण्डेकर, उम्र 24 वर्ष निवासी डांडगांव थाना उदयपुर जिला सरगुजा* के द्वारा दिनांक 10/03/2026 एवं 08/04/2026 को नाबालिक पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया है। आरोपी द्वारा शादी करने से मना करने से पीड़िता के रिपोर्ट पर थाना लखनपुर में अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है।
⏩ प्रकरण पंजीबद्व उपरांत विधिवत् कार्यवाही करते हुए, आरोपी अमन खाण्डेकर को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जिसने जुर्म करना स्वीकार किया है, प्रकरण के आरोपी के विरूद्व सदर धारा का अपराध घटित करना एवं अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत् रूप से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
⏩ उपरोक्त कार्यवाही में थाना लखनपुर से थाना प्रभारी/उपनिरीक्षक सम्पत पोटाई, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, पिताम्बर सिंह, आरक्षक दशरथ राजवाडे़ महिला आरक्षक अमरावती राजवाडे़ की भूमिका महत्वपूर्ण रही।



