जनसेवा, प्रभावी कानून-व्यवस्था एवं सामुदायिक पुलिसिंग रहेगी सर्वोच्च प्राथमिकता
मुख्य बिंदु :
– राज्य पुलिस सेवा के वर्ष 2013 बैच के अधिकारी श्री रितेश चौधरी ने सरगुजा जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया।
– पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) से सौजन्य भेंट कर जिले की कानून-व्यवस्था, जनसेवा एवं सामुदायिक पुलिसिंग के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया।
– पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के प्रभारियों एवं अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की तथा कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
– पदस्थापना से पूर्व श्री रितेश चौधरी उप सेनानी, 14वीं वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, धनौरा (बालोद) में अपनी सेवाएँ प्रदान कर चुके हैं।
छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी पदस्थापना आदेश के अनुपालन में राज्य पुलिस सेवा के वर्ष 2013 बैच के अधिकारी श्री रितेश चौधरी ने आज सरगुजा जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया।
पदभार ग्रहण करने के पश्चात श्री चौधरी ने डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) से सौजन्य भेंट कर जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, जनसेवा, सामुदायिक पुलिसिंग तथा पुलिसिंग की प्राथमिकताओं के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इसके उपरांत उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के प्रभारियों से परिचय प्राप्त करते हुए शाखावार कार्यप्रणाली एवं लंबित कार्यों की जानकारी ली तथा आवश्यक समीक्षा की। साथ ही कार्यालय में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक लेकर सभी कार्यों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने, कार्यालयीन कार्यों में गति लाने तथा आमजन को बेहतर एवं संवेदनशील पुलिस सेवाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रितेश चौधरी ने कहा कि सरगुजा जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने, सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने तथा नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील पुलिस सेवा उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
उल्लेखनीय है कि सरगुजा जिले में पदस्थापना से पूर्व श्री रितेश चौधरी उप सेनानी, 14वीं वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, धनौरा (जिला बालोद) में अपनी सेवाएँ प्रदान कर चुके हैं।



