प्रदेश अध्यक्ष ने की नई संभागीय कार्यकारिणी की घोषणा, नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
राजधानी रिपोर्टर / सौरभ साहू कि रिपोर्ट,,,
दिनांक 04/08/2026
लोकेशन, रायपुर छत्तीसगढ़।
रायपुर।प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय आम सभा का आयोजन रायपुर स्थित टाउन हॉल में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा ने संगठन के संविधान में प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए सरगुजा संभाग की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। यह नियुक्ति प्रदेश महामंत्री आनंद यादव (सरगुजा) की अनुशंसा पर की गई, जो तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही सरगुजा संभाग में संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। संघ नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया कि नवगठित टीम कर्मचारियों के हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती तथा शासन-प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
नई संभागीय कार्यकारिणी इस प्रकार है—
दिनेश कुमार कश्यप – संभागीय अध्यक्ष
राजेश्वर सिंह – कार्यकारी संभागीय अध्यक्ष
सुधीर कुमार राणा – संभागीय उपाध्यक्ष
राहुल कुमार यादव – संभागीय उपाध्यक्ष
चन्द्रदेव चक्रधारी – संभागीय सचिव
रामजनम यादव – संभागीय कोषाध्यक्ष
योगेश कुमार – संभागीय प्रवक्ता
बुजेश बिसेन – विभागीय अध्यक्ष (स्वास्थ्य विभाग, सरगुजा संभाग)
विक्रम मिरी – विभागीय अध्यक्ष (आदिवासी जाति कल्याण विभाग, सरगुजा संभाग)
प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री आनंद यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की प्राथमिकता कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान तथा संगठन को जमीनी स्तर तक और अधिक सशक्त बनाना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से सक्रियता, पारदर्शिता और समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, जिला सूरजपुर के जिला अध्यक्ष मनीष दीपक साहू, जिला सचिव महेश पैकरा एवं जिले के अन्य पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने नवगठित संभागीय कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम कर्मचारियों की आवाज को और अधिक प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचाएगी तथा कर्मचारी हितों के संरक्षण एवं संगठन के विस्तार में उल्लेखनीय कार्य करेगी।
नई कार्यकारिणी के गठन से सरगुजा संभाग के कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। कर्मचारियों ने उम्मीद जताई है कि संगठन आने वाले समय में सेवा संबंधी समस्याओं, लंबित मांगों तथा कर्मचारी कल्याण से जुड़े मुद्दों पर मजबूती के साथ कार्य करेगा और कर्मचारी हितों की आवाज को और बुलंद बनाएगा।



