सीतापुर। उरांव समाज पड़हा व्यवस्था सीतापुर, जिसके कार्यक्षेत्र में सीतापुर, बतौली एवं मैनपाट ब्लॉक शामिल हैं, की नवीन कार्यकारिणी का गठन रविवार को सर्वसम्मति से किया गया। चुनाव प्रक्रिया में राजी पड़हा के कहतो (न्यायाधीश) सुखदेव राम भगत, पादा पड़हा बेल (प्रदेश अध्यक्ष) गिरधर भगत एवं मूली पड़हा अंबिकापुर के देवान (सचिव) उमेश भगत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन रामकेश्वर राम भगत ने किया। इस अवसर पर उमेश भगत ने युवा शक्ति की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को समाज की जिम्मेदारी संभालने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि नवीन कार्यकारिणी में युवाओं को शामिल कर समाज हित में कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपना समय की आवश्यकता है। युवा शक्ति समाज के सामने आने वाली चुनौतियों का बेहतर ढंग से सामना कर सकती है।
प्रदेश अध्यक्ष गिरधर भगत ने कहा कि सीतापुर में समाज को एकजुट बनाए रखने के लिए उनके द्वारा लगातार प्रयास किए गए हैं। समाज की रीति-रिवाज एवं संस्कृति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि सीतापुर उरांव समाज का भव्य कार्यालय भी बनकर तैयार हो गया है, जो समाज को संगठित करने तथा समाजहित में महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सहायक होगा।
मुख्य अतिथि सुखदेव राम भगत ने कहा कि समाज के सभी लोगों को मिलकर अपनी संस्कृति, मूल रूढ़ि-प्रथा, रीति-रिवाज, पूजा-पद्धति और भाषा-बोली को संरक्षित रखना होगा। उन्होंने कहा कि इन परंपराओं को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी नवीन पदाधिकारियों की है। उन्होंने जल, जंगल और जमीन के संरक्षण को वर्तमान समय की बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि समाज एकजुट रहेगा तो इनका संरक्षण निश्चित रूप से संभव है।
इसके बाद नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। तिलक राम भगत को सीतापुर उरांव समाज मूली पड़हा व्यवस्था का अध्यक्ष, अंकित तिर्की को सचिव, धरमू बघेल को कोषाध्यक्ष, जयराम भगत को कहतो (न्यायाधीश) तथा जगे राम भगत को बैगा चुना गया।
नवीन कार्यकारिणी
बेल (अध्यक्ष)
श्री तिलकराम भगत
उप बेल
श्री अनिल केहरी
देवान (सचिव)
श्री अंकित तिर्की
उप देवान
1. श्री मनेश्वर एक्का
2. श्री सूरज बघेल
रकम उरबस
श्री धरमू बघेल
उप रकम उरबस
सुशीला भगत
कहतो
श्री जयराम भगत
उप कहतो
श्री अंगद किशोर
कोटवार
श्री हरिहर सोनमनी
उप कोटवार
1. श्री रूपन राम
2. श्री निरंजन तिग्गा
बैगा
श्री जगे राम भगत
सहायक बैगा
श्री कमल पण्डा
पंच
1. श्री सूरजन भगत
2. श्री समल कुजूर
3. श्री तेजबली बड़ा
4. श्री सुखन बेक
5. श्री राजेश्वर भगत
6. श्री रामध्यान
7. श्री संजय भगत
8. श्री सुरेंद्र भगत
9. श्री करमचन्द केहरी
10. श्री मोहन सिंह
11. श्री बालेश्वर राम
12. श्री बसंत राम भगत
सलाहकार
1. अध्यक्ष — श्री शोभन राम
2. श्री बन्देराम बैरागी
3. श्री रामकेश्वर राम भगत
4. श्री बैजनाथ
5. श्री धनीराम
6. श्री दयाराम
7. श्री घासीराम
8. श्री हरि राम
संरक्षक
1. श्री नागेश्वर राम
2. श्री फिटर भगत
3. श्री मदन राम
4. श्री महेश्वर केहरी
5. श्री बालेश्वर राम
6. श्री बादोराम
7. श्री राय राम बेक
कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त अध्यक्ष तिलक राम भगत ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सीतापुर, बतौली एवं मैनपाट क्षेत्र से बड़ी संख्या में उरांव समाज के सदस्य उपस्थित रहे।



