आदित्य मल्टीमीडिया एण्ड एक्टीविस्ट प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा द्वारा निष्ठा एवं पूर्ण समर्पण सहित किए गए उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के संयोजक वरिष्ठ समाजसेवी मंगल पाण्डेय निर्देशक चिराग सोशल वेलफेयर प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह ग्रहण ग्रहण किया। इस अवसर पर नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा की काउन्सलर रीना ठाकुर, काउन्सलर संतोष कुमार विश्वकर्मा भी उपस्थित रहे। नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा पुलिस एवं सरगुजा जिले के गैर सरकारी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान् में संचालित एक अभिनव पहल है। विगत पांच वर्षों से नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान के द्वारा जन-जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।साथ ही परामर्श केंद्र में नशे की लत से छुटकारा पाने वाले पीड़ित व्यक्तियों का काउन्सलिंग किया जा रहा है।



