*सफाई में भलाई है, करें योग रहे निरोग, यातायात नियमों का पालन करे, वन एवम् वन्य प्राणियों की रक्षा करें, पी एम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना के संदेश पर आधारित नाटकों का मंचन*
*कला के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए आनंद कुमार गुप्त को राष्ट्रीय अवार्ड मिलना चाहिए लक्ष्मी गुप्ता (राष्ट्रीय समन्वयक, एआई सी सी नई दिल्ली*)*
अंबिकापुर – मदारी आर्ट्स के द्वारा आयोजित 25 जुलाई 2026 से 30 जुलाई 2026 तक का सार्थक नाट्य कार्यशाला भव्य ,और ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ। इस बहुत ही सार्थक और सफल नाट्यशाला के संबंध में सभी अतिथियों ने एक स्वर में कहा कि शाबाश मदारी।
इस नाट्य कार्यशाला में जहां नए कलाकारों को अच्छा मंच मिला ,वहीं दूसरी तरफ उन्हें अपनी कला दिखाने और सीखने का भी भरपूर अवसर मिला। नए कलाकारों के साथ सफाई में भलाई है, करें योग रहे निरोग, वन एवं वन्य प्राणियों की रक्षा करें, यातायात नियमों का पालन करें, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जैसे नुक्कड़ नाटकों का तैयारी और प्रदर्शन भी किया गया।

समापन कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि के आसंदी से बोलते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक एवं महासचिव श्री लक्ष्मी गुप्ता जी ने कहा कि कला के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए आनंद कुमार गुप्त को राष्ट्रीय अवार्ड मिलना चाहिए।
इस नाट्य कार्यशाला के प्रशिक्षक श्री कृष्णानंद तिवारी ने कहा कि यह सिर्फ एक नाटक कार्यशाला नहीं है, बल्कि धीरे-धीरे कम होती जा रही नाटक की परंपरा को फिर से जिंदा करने की एक कोशिश है। सर्व विदित हो कि इस नाटक कार्यशाला की विधिवत शुरुआत अंबिकापुर की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत जी ने की थी और स्वच्छता पर आधारित नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन भी देखी थी। महापौर श्रीमती मंजूषा भगत जी ने कहा कि मदारी आर्ट्स का कार्य अद्भुत और प्रशंसनीय है।
इस नाट्य कार्यशाला के सफल समापन के अवसर पर मदारी आर्ट्स के आनंद कुमार गुप्त में बताया कि मैं प्रत्यक्ष, प्रत्यक्ष रूप से उन सभी सहयोगियों को आभार व्यक्त करता हूं , जिन्होंने इसे सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाया है । मैं समस्त गण मान्य जनों से निवेदन करना चाहता हूं कि आइए हम सब मिलकर सरगुजा छत्तीसगढ़ की नाट्य और फिल्म संस्कृति को देश-विदेश में पहुंचने में अपनी भूमिका तय करें।



