अंबिकापुर ब्रेकिंग | होटल दीप में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने शुक्रवार सुबह खरसिया रोड स्थित होटल दीप में छापामार कार्रवाई कर अवैध शराब बिक्री के मामले में होटल मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की है।
आबकारी विभाग के अनुसार, लगातार मिल रही शिकायतों के बाद एक छद्म ग्राहक को होटल भेजा गया, जिसने 2 पाव ब्लैक डॉग शराब 1000 रुपये में खरीदी। पुष्टि होने के बाद टीम ने होटल में दबिश दी।
तलाशी के दौरान होटल के एक कमरे से सिग्नेचर, ब्लेंडर्स प्राइड, रॉयल चैलेंज और आरएस बैरल ब्रांड की शराब बरामद की गई। जब्त शराब के आधार पर होटल मैनेजर जुनैद के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
पूछताछ में मैनेजर ने बताया कि होटल पपिंदर सिंह (सरदारजी) का है, लेकिन अवैध शराब बिक्री में उनका कोई संबंध नहीं है। उसने स्वीकार किया कि पैसों के लालच में वह स्वयं चोरी-छिपे शराब बेच रहा था।
यह कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में की गई, जिसमें आबकारी विभाग एवं नगर सैनिकों की टीम शामिल रही।



