रायपुर से राज तिवारी की रिपोर्ट
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 42 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने नशे और संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट, हत्या, आर्म्स एक्ट सहित कुल 31 आपराधिक मामलों में आरोपी मुकेश बनिया के विरुद्ध सख्त कदम उठाया है।
पुलिस द्वारा SAFEMA (Smugglers and Foreign Exchange Manipulators (Forfeiture of Property) Act) के तहत आरोपी की लगभग 42 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति फ्रीज कर दी गई है। यह कार्रवाई नशा तस्करी और अपराध के गठजोड़ पर प्रभावी प्रहार मानी जा रही है।
रायपुर पुलिस का कहना है कि नशा कारोबार और उससे जुड़े अपराधियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की कठोर एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।



