:- पुलिस मुख्यालय रायपुर से जिले के विवेचकों को 102 नग सैमसंग स्मार्ट मोबाइल जांच विवेचना हेतु कराए गए है उपलब्ध।
:- नवीन कानूनों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए ‘ई-साक्ष्य’ का त्वरित और सुरक्षित संकलन किया जायगा सुनिश्चित।
:- विवेचको द्वारा घटना स्थल की तस्वीरें, ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग और डिजिटल रिपोर्टिंग को किया जायगा पूरी तरह से व्यवस्थित और मानकीकृत।
⏩ पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के तहत जिले मे विवेचना (जांच) कार्य को तकनीकी रूप से अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के लिए विवेचकों को उच्च तकनीकी क्षमता वाले मोबाइल फोन वितरित करने के निर्देश प्राप्त हुए थे, इसी क्रम मे आज़ दिनांक को निर्देशों के परिपालन मे एवं विवेचको को स्मार्ट पुलिसिंग एवं हाईटेक बनाने के तारतम्य मे आज़ दिनांक को पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर कुल 102 विवेचकों को उच्च तकनीकी क्षमता वाले मोबाइल फोन का वितरण किया गया, डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) ने थानों में पदस्थ विवेचकों को फोन वितरित किए। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री अमोलक सिंह ढिल्लों समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
⏩ पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा ASUMP Scheme 2025-26 (Modern/Special Plan) के तहत जिले के विवेचकों को 102 सैमसंग स्मार्ट मोबाइल उपलब्ध कराए गए हैं। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा ने विवेचको को मोबाइल वितरण करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से विवेचना की गुणवत्ता और पारदर्शिता में उल्लेखनीय सुधार होगा। इस पहल का प्राथमिक उद्देश्य देश में लागू नवीन कानूनों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए ‘ई-साक्ष्य’ का त्वरित और सुरक्षित संकलन सुनिश्चित करना है। इन मोबाइलों की मदद से अब फील्ड में तैनात विवेचक अपराध स्थल से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र कर सकेंगे, साथ ही इसके जरिए घटना स्थल की तस्वीरें, ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग और डिजिटल रिपोर्टिंग को पूरी तरह व्यवस्थित और मानकीकृत किया जाएगा।
⏩ मोबाइल वितरण के इस शुरूआती चरण के बाद आगामी दिनों में विवेचकों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही तकनीकी सहायता और डेटा सुरक्षा के दिशा-निर्देशों का जमीनी स्तर पर पालन सुनिश्चित करने के लिए एक मजबूत मॉनिटरिंग व्यवस्था भी लागू की गई है



