अंबिकापुर – सुंडी समाज सरगुजा की मासिक बैठक स्थानीय गांधी चौक दुर्गा मंदिर में संपन्न हुआ । इस अवसर पर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सलाहकार, मातृत्व शक्ति ,युवा शक्ति एवं भारी संख्या में समाज के लोग उपस्थित हुए । इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई । साथ ही यह प्रस्ताव लाया गया की छत्तीसगढ़ के सुंडी समाज ओबीसी में शामिल करवाने वाले, संगठन को मजबूत करने वाले और जीवन पर्यंत समाज सेवा करने वाले स्वर्गीय श्री राधा कृष्ण गुप्ता जी की एक प्रतिमा की स्थापना उनके गृह ग्राम डेडरी /सलका सूरजपुर या अंबिकापुर में होना चाहिए। इस आशय का एक मांग छत्तीसगढ़ प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं नगर पालिक निगम अंबिकापुर के माननीया महापौर श्रीमती मंजूषा भगत जी से की जाए।
इसी अवसर पर सभी समाज के द्वारा अंबिकापुर सरगुजा में एंबुलेंस खरीद कर स्वास्थ्य के क्षेत्र में समाज के लोगों एवं अन्य लोगों को भी सेवा प्रदान की जाए। इन दोनों प्रस्ताव के समाज के द्वारा सहमति दी गई है
सर्व विदित हो कि सुंडी समाज सरगुजा हमेशा से सामाजिक, धार्मिक एवं अन्य क्षेत्रों में अच्छा कार्य कर रही है। इसीलिए यहां सुंडी समाज को एक आदर्श समाज के रूप में देखा जाता है ।निसंदेह सुंडी समाज के द्वारा किया जा रहा प्रशंसनीय है।



