इस ज्ञापन के माध्यम से भारत सरकार द्वारा जारी राजपत्र में जातिगत जनगणना के अंतर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए अलग से कॉलम का प्रावधान नहीं होने पर गहरी आपत्ति जताई गई।
ज्ञापन में बताया गया कि देश की एक बड़ी आबादी ओबीसी वर्ग से आती है, फिर भी जनगणना प्रक्रिया में इस वर्ग की स्पष्ट गणना नहीं होना सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत है। सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने मांग की कि आगामी जनगणना में ओबीसी वर्ग के लिए पृथक कॉलम अनिवार्य रूप से जोड़ा जाए, ताकि उनकी वास्तविक जनसंख्या का आंकलन हो सके और उन्हें उनके अधिकारों के अनुरूप योजनाओं का लाभ मिल सके।



प्रतिनिधियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जनगणना के कॉलम में ओबीसी का समुचित उल्लेख नहीं किया गया, तो सर्व समाज द्वारा चरणबद्ध आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इसी कड़ी में 26-04-2026 को रेल रोको आंदोलन भी किया जायेगा।
यह ज्ञापन सर्व समाज के संयुक्त तत्वावधान में सौंपा गया, जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं वर्गों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



