रायपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष मख़मूर इकबाल खान ने प्रदेशवासियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में श्री खान ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान को स्मरण करने का पावन अवसर है। असंख्य वीरों के संघर्ष और बलिदान के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी शक्ति उसकी एकता, अखंडता, विविधता और आपसी भाईचारा है। हमें स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश की प्रगति, शांति और विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
श्री मख़मूर इकबाल खान ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने, सामाजिक सद्भाव बनाए रखने और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लें।
उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे गौरव, स्वाभिमान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। हर भारतीय के हृदय में राष्ट्रप्रेम की भावना सदैव जीवंत रहनी चाहिए।
मख़मूर इकबाल खान
प्रदेश अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, छत्तीसगढ़
जय हिंद! 🇮🇳 जय भारत!



