रुद्र सेना जिला बेमेतरा की प्रथम संगठनात्मक सूची जारी
धर्म स्तंभ काउंसिल के प्रमुख संरक्षक, दक्षिण कौशल पीठ के महंत परम पूज्य गुरुदेव श्री राजीव लोचन दास जी महाराज एवं राम जानकी मंदिर के महंत पूज्य श्री सुरेंद्र दास जी महाराज के पावन आशीर्वाद तथा रुद्र सेना प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक पांडे जी के निर्देशानुसार, धर्म स्तंभ काउंसिल के वरिष्ठ सलाहकार श्री सौरभ निर्वाणी जी के मार्गदर्शन में रुद्र सेना जिला बेमेतरा की संगठनात्मक मजबूती एवं विस्तार के उद्देश्य से प्रथम संगठनात्मक सूची जारी की गई।
जिलाध्यक्ष आशीष जैन ने बताया कि संगठन को मजबूत एवं जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निम्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है—
श्री धनी राम निर्मलकर – उपाध्यक्ष
श्री रोशन धर दीवान – उपाध्यक्ष
श्री अंकुश तिवारी – महामंत्री (संगठन) एवं प्रभारी सोशल मीडिया
शुभम दुबे – महामंत्री एवं प्रभारी मीडिया
अजय देवांगन – मंत्री
अजय सिन्हा – मंत्री
विकास ठाकुर – मंत्री
संजय साहू – मंत्री
कोदू राम साहू – अध्यक्ष, नवागढ़ विधानसभा
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आशीष जैन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी संगठन की विचारधारा, सनातन संस्कृति, गौ संरक्षण, धर्म जागरण एवं सामाजिक समरसता के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि रुद्र सेना निरंतर धर्म, संस्कृति एवं राष्ट्रहित के कार्यों के लिए समर्पित रहकर समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का कार्य करती रहेगी तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।



