फ़िल्म अभिनेत्री एवं राज्यसभा सांसद जया प्रदा के करकमलों से मिला सम्मान, जनहित और सामाजिक न्याय के कार्यों को मिली राष्ट्रीय पहचान
अंबिकापुर।
=================
सामाजिक कार्यकर्ता, अधिवक्ता एवं आरटीआई एक्टिविस्ट डॉ. डी.के. सोनी को जनहित, सामाजिक न्याय तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए “प्राइड ऑफ साउथर्न India अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 27 जून 2026 को हैदराबाद स्थित होटल द पार्क में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।
समारोह में प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री एवं राज्यसभा सांसद जया प्रदा के करकमलों से डॉ. सोनी को सम्मान पत्र एवं अवार्ड प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें आरटीआई, जनहित याचिकाओं, सुशासन और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया।
इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम का आयोजन मनीष भंसाली, फाउंडर इनसाइटसक्सेस एंड ट्रेड मीडिया द्वारा किया गया था। समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए जाने-माने डॉक्टरों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों एवं अन्य विशिष्ट व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिनके समक्ष डॉ. सोनी को यह सम्मान प्रदान किया गया।
डॉ. डी.के. सोनी लंबे समय से सामाजिक न्याय, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के खिलाफ सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अपनी संस्था “सरगुजा सोसाइटी फॉर फास्ट जस्टिस” के माध्यम से वे आम नागरिकों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने आरटीआई और जनहित याचिकाओं के माध्यम से कई महत्वपूर्ण मामलों को न्यायालयों तक पहुंचाया तथा अनेक मामलों में सफल कानूनी लड़ाई लड़ी है।
सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं को उजागर करने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर उन्होंने कई मामलों में जांच और कार्रवाई सुनिश्चित कराते हुए दोषी अधिकारियों एवं संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही कराने में सफलता प्राप्त की है।
इस सम्मान को लेकर अंबिकापुर सहित पूरे सरगुजा क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा उनके शुभचिंतकों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया है।
डॉ. सोनी ने सम्मान प्राप्त करने के बाद कहा कि यह पुरस्कार उन्हें जनहित, सामाजिक न्याय और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए और अधिक समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने भविष्य में भी समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
🙏🙏🙏🙏
डॉ डी के सोनी अधिवक्ता एवं आरटीआई कार्यकर्ता
अंबिकापुर सरगुजा छत्तीसगढ़
7999424423,7354602913



