ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में हुआ भावुक आयोजन,,
रिपोर्टर, सौरभ साहू
दिनांक 30/09/2026
लोकेशन, अम्बिकापुर जिला सरगुजा छत्तीसगढ़।।
एकंर- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जय हिंद का जन्मदिन 30 सितंबर को अंबिकापुर स्थित नेत्रहीन विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच आत्मीयता और संवेदनशील माहौल में मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत से हुई। इसके बाद कांग्रेसजनों ने विद्यार्थियों के साथ समय बिताया, उनसे बातचीत की और जलपान के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि बच्चों के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा करना बेहद यादगार अनुभव है। उन्होंने कहा कि आंखों की रोशनी सीमित हो सकती है, लेकिन हौसलों की रोशनी की कोई सीमा नहीं होती। विद्यार्थियों का आत्मविश्वास और प्रतिभा समाज के लिए प्रेरणादायी है।
जिला ओबीसी कांग्रेस अध्यक्ष ईश्वर सोनी ने कहा कि बच्चों के बीच आकर उनके साथ खुशी बांटना बेहद सुखद अनुभव रहा। वहीं जिला कांग्रेस सचिव अविनाश ठाकुर और सरपंच संघ अध्यक्ष सुशीला भगत ने भी विद्यार्थियों के साथ बिताए पलों को यादगार बताया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। उपस्थित कांग्रेसजनों ने डॉ. अनिल जय हिंद के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अविनाश ठाकुर, ईश्वर सोनी, सुशीला भगत, अतहर अली, संतोष गोस्वामी सहित पंच-सरपंच एवं कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जनदरबार न्यूज़ चैनल के लिए, सरगुजा जिले से संवाददाता,सौरभ साहू कि रिपोर्ट,,,



