अंबिकापुर में आयोजित कार्यशाला में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मोबाइल के माध्यम से प्राप्त किया डिजिटल प्रशिक्षण, संगठन की तकनीकी दक्षता बढ़ाने पर दिया गया जोर।
अम्बिकापुर।
भारतीय जनता पार्टी सरगुजा के महामाया एवं समलाया मंडल द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (डीएलपी ) कार्यशाला का आयोजन अंबिकापुर स्थित माता राजमोहिनी भवन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यशाला में प्रत्येक कार्यकर्ता प्रशिक्षार्थी के रूप में अपने मोबाइल के साथ उपस्थित हुआ। जिला डिजिटल प्रशिक्षक मयंक जायसवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से सरल ऐप पर उपलब्ध प्रशिक्षण का व्यावहारिक अभ्यास कराते हुए कोर्स पूर्ण कराया तथा संगठनात्मक कार्यों में डिजिटल तकनीक के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि आज के दौर में तकनीक संगठन की सबसे बड़ी शक्ति बन चुकी है। डिजिटल रूप से दक्ष कार्यकर्ता हीं संगठन की असली ताक़त हैं, प्रत्येक कार्यकर्ता यदि डिजिटल रूप से दक्ष होगा तो संगठन की योजनाओं, विचारों और जनकल्याणकारी कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाया जा सकेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से डिजिटल माध्यमों का सकारात्मक एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने का आह्वान किया।
अम्बिकेश केशरी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचारों को डिजिटल माध्यमों के जरिए अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। ऐसे प्रशिक्षण संगठन को और अधिक सशक्त एवं आधुनिक बनाते हैं।
सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सदैव समय के अनुरूप स्वयं को विकसित करने वाला संगठन है। डिजिटल प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं की कार्यक्षमता बढ़ेगी और संगठनात्मक गतिविधियों में गति एवं पारदर्शिता आएगी।
जिला महामंत्री अरुणा सिंह ने कहा कि डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता को तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाने का अभियान है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से नियमित रूप से डिजिटल प्रशिक्षण पूर्ण कर संगठन को और मजबूत बनाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला, मंडल अध्यक्ष कमलेश तिवारी एवं मनोज कंसारी ने भी संबोधित करते हुए डिजिटल प्रशिक्षण को संगठन की भावी कार्यशैली के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यक्रम का संचालन संजीव वर्मा ने किया तथा अभिषेक सिंह देव ने आभार व्यक्त किया।
कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, मधु चौदाहा, आलोक दुबे, संतोष दास, अभिषेक शर्मा, रूपेश दुबे, अजय सोनी, राजेंद्र जायसवाल, रविकांत उराँव, नीलम राजवाड़े, प्रिया सिंह, निशांत सिंह सोलू, प्रियंका चौबे, सीमा कश्यप, गुंजन सिंह देव, शालिनी सिंह, जतिन परमार, सरस्वती यादव, इंदु गुप्ता, अर्चना सिंह, नेहा सोनवानी, मीरा तिवारी, अभिमन्यु श्रीवास्तव, रवि विश्वकर्मा, भूपेश यादव, अभिषेक माथुर, सुधांशु चौबे, आयुष दुबे, रोहित विश्वकर्मा, रीना राय, सप्तमी, फूल कुमारी , राखी यादव, समिता शर्मा, राखी ठाकुर, श्रृष भगत सहित बूथ अध्यक्ष, सचिव, मन की बात प्रभारी, व्हाट्सएप प्रभारी, बीएलए-2, पन्ना प्रमुख, महिला प्रमुख, युवा प्रमुख, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक एवं भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।



