*पहले दिन 12000 विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति की प्रतिज्ञा*
_अंबिकापुर 7 अगस्त 2026-_ प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि जी के पावन स्मृति में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान के अंतर्गत 6 अगस्त को अंबिकापुर के विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति एवं नशे की आदतों से बचाव के लिए जागरूक किया गया तथा उन्हें जीवन में कभी भी नशा न करने एवं दूसरों को भी नशा न करने देने की प्रतिज्ञा कराई गई ! अभियान का शुभारंभ प्रात: संस्थान से जुड़े ब्रह्माकुमार एवं ब्रह्माकुमारी भाई बहनों से शहर में जागरूकता रैली निकाल कर किया जिसे भगवानपुर स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ अपूर्व एवं मदारी आर्ट के संचालक आनंद गुप्ता द्वारा शिव ध्वज दिखाकर रवाना किया गया! ब्रह्मकुमारीज अंबिकापुर सेवाकेंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी ने बताया कि यह अभियान 6 अगस्त से 20 अगस्त तक पूरे सरगुजा संभाग में संचालित किया जाएगा जिसके अंतर्गत विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, कार्यालयों, सामाजिक संस्थाओं एवं ग्रामों में नशामुक्ति हेतु जागरूकता कार्यक्रम कराए जाएंगे एवं सभी से नशामुक्ति की प्रतिज्ञा कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि पहले दिन शासकीय मल्टीपरपज स्कूल में 1965, मोंटफर्ट स्कूल में 540, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारगवा में 295, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेंड्राकला में 630, नेहरू विद्या मंदिर में 860, ब्राइट स्टार स्कूल में 110, पूर्व माध्यमिक शाला नमना कला में 30, उच्चतर माध्यमिक शाला बोदा में 500, एवं माध्यमिक शाला ठाकुरपुर में 70 , बतौली के विद्यालयों में 1328, बलरामपुर के विद्यालयों में 1157, बैकुंठपुर के विद्यालयों में 1054 एवं सूरजपुर के विद्यालयों में 500 इस प्रकार पहले दिन लगभग 12000 विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा कराई गई!इस अभियान में विद्या दीदी के नेतृत्व में बी के रेखा बहन, बी के ममता बहन, बी के संजू बहन, बी के उमा बहन, बी के पार्वती बहन, बी के सरिता, बी के मंजू बहन, बी के रेखा बहन, बी के अहिल्या बहन, बी के लल्लू भाई, बी के मनोज भाई एवं बी के उमेश भाई ने भाग लिया। बी के विद्या दीदी से बताया कि अंबिकापुर के साथ संभाग में संचालित अन्य 11 ब्रह्मकुमारीज सेवाकेंद्रो द्वारा के द्वारा भी इस अभियान अंतर्गत लोगों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया जा रहा है एवं प्रतिज्ञा कराई जा रही है!



