बलरामपुर/चांदो। भारतीय जनता पार्टी मंडल चांदो की ओर से हर घर तिरंगा अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल के सभी शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक एवं सह-संयोजक सहित बूथ स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में मंडल प्रभारी अजय गुप्ता, सह प्रभारी दिलीप सोनी, मंडल अध्यक्ष शिव शंकर शुक्ला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अंकुश सिंह एवं भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी अजय यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक के दौरान प्रत्येक बूथ स्तर पर हर घर तिरंगा अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने, प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाने तथा नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन का अभियान बनाते हुए प्रत्येक बूथ पर प्रभावी सहभागिता सुनिश्चित करें। इस दौरान अभियान की तैयारियों, बूथवार कार्ययोजना और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर भी चर्चा की गई।

बैठक के अंत में भाजपा मंडल चांदो के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का निर्णय लिया।



