जन दरबार न्यूज़ | बलरामपुर
बलरामपुर, 28 जून। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म बैठक रविवार को भाजपा जिला कार्यालय, बलरामपुर में आयोजित की गई। यह बैठक भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री मकबूल इकबाल खान के आह्वान पर संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश जायसवाल ने की।
बैठक में जिला प्रवक्ता श्री दीनानाथ यादव एवं जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्री गौतम ने डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म और सरल ऐप के उपयोग एवं महत्व पर विस्तार से जानकारी देते हुए उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया।
इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शमीम ने बताया कि आगामी दिनों में बलरामपुर जिले के सभी 13 मंडलों में डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों से अपने-अपने मंडलों में कार्यकारिणी सहित अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। साथ ही मंडल क्षेत्र में निवासरत प्रदेश, जिला एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में आमंत्रित करने की अपील की, ताकि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता तक डिजिटल प्रशिक्षण का लाभ पहुंच सके।
बैठक का संचालन जिला कार्यालय मंत्री श्री अजय गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला एवं मंडल पदाधिकारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मोहम्मद शमीम, उपाध्यक्ष कमरुद्दीन, युवा मोर्चा प्रभारी अंकुश सिंह, जिला प्रभारी रजाक खान, उपाध्यक्ष अब्बास, आमिर खान, वसीम अंसारी, मोहम्मद बरकत खान, हैदर अली, नसीरुद्दीन खान, कलम रंगसाज, खुर्शीद आलम, सरवर अली, अब्दुल जब्बार अंसारी, उज़ैर अंसारी, सुलेमान, जमालुद्दीन सिद्दीकी, सबर अली, कौसर अंसारी, अजीम अंसारी, अमजद हुसैन, बक्सर अंसारी, असलम अंसारी, नूरुद्दीन, फिरदौस, इकबाल, रऊफ, शहाबुद्दीन एवं जुल्फिकार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों से जोड़कर संगठन की गतिविधियों को अधिक प्रभावी, सशक्त और तकनीक-सक्षम बनाना रहा।



