अंबिकापुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, अंबिकापुर में जिला अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा भारत रत्न, पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्र निर्माण, शिक्षा, विज्ञान और युवाओं के लिए प्रेरणादायी योगदान को स्मरण किया।
इस अवसर पर प्रदेश मीडिया सह प्रभारी रेहान रज़ा, जिला महामंत्री विनोद हर्ष, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष प्रेमानंद तिग्गा,जिला महामंत्री, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा खैरुल्लाह सिद्दीकी,आलोक खलखो, जिला उपाध्यक्ष भाजपा मधुसूदन शुक्ला, उपाध्यक्ष अलीम फिरदौसी, आमिर हसन सहित अल्पसंख्यक मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।



