बलरामपुर |
बजरंगी गौ सेवा ने घायल एवं बीमार गौवंश की सहायता के लिए जारी की अपील, 24×7 सेवा उपलब्ध
बजरंगी गौ सेवा द्वारा गौ संरक्षण एवं गौ सेवा को समर्पित अभियान के तहत आमजन से अपील की गई है कि यदि कहीं भी कोई दुर्घटनाग्रस्त, घायल या बीमार गो माता दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल संगठन की टीम को दें। संस्था ने बताया कि उनकी टीम 24 घंटे, सप्ताह के सातों दिन गौ सेवा के लिए तत्पर रहती है।
संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल अथवा असहाय अवस्था में मिलने वाले गौवंश की अनदेखी न करें, बल्कि तुरंत सूचना देकर उनके उपचार और सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में सहयोग करें।
बजरंगी गौ सेवा ने बताया कि इस सेवा अभियान का मुख्य उद्देश्य घायल एवं बीमार गौवंश को समय पर उपचार उपलब्ध कराना तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। संस्था ने “गो माता बचेगी तो देश बचेगा” एवं “गो सेवा परमो धर्मः” के संदेश के साथ समाज के सभी वर्गों से इस पुनीत कार्य में सहयोग करने की अपील की है।
साथ ही संस्था द्वारा “भारत मां की रसोई” के माध्यम से निःशुल्क भोजन सेवा का संचालन भी किया जा रहा है। संस्था का संकल्प है कि “गो सेवा, मानव सेवा और राष्ट्र सेवा” के उद्देश्य को लेकर समाजहित में निरंतर कार्य किया जाता रहेगा।
संपर्क: 6261282179



