Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jan Darbar News
*निरंतर सेवा, निरंतर विकास का सशक्त मॉडल है छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री* *हर वर्ग तक विकास पहुंचाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय* *छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जांजगीर-चांपा में जनादेश परब का भव्य आयोजन* रायपुर 22 दिसंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जांजगीर-चांपा जिले के खोखराभाठा पुलिस लाइन मैदान में आयोजित जनादेश परब में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने मंच से प्रदेश की उपलब्धियों, जनकल्याण और भविष्य की दिशा पर स्पष्ट संदेश…
निशांत सिंह सोलू बने भाजयुमो सरगुजा जिलाध्यक्ष, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प अंबिकापुर। भारतीय जनता पार्टी सरगुजा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष निशांत सिंह सोलू ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए पूरी क्षमता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के सशक्त और मार्गदर्शक नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ऊर्जा से लबालब हैं तथा कांग्रेस की जनविरोधी और गलत नीतियों के विरुद्ध हर स्तर पर…
पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल IPS के निर्देशन एवं श्री अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमोलक सिंह ढिल्लो के मार्गदर्शन में सरगुजा पुलिस एवं नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा की टीम द्वारा निरंतर यातायात, नशामुक्ति एवं साइबर फ्राड विषय पर जन समुदाय को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 22/12/25 को विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा आयोजित शिविर ग्राम अजिरमा में बौद्धिक परिचर्चा के तहत् मुख्य अतिथि उप निरीक्षक अभय तिवारी विशिष्ट अतिथि संयोजक नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा सह…
प्रदेश युवा कांग्रेस आरटीआई विभाग हिमांशु जायसवाल ने बयान जारी करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा वर्ष 2025 की PG मेडिकल सीटों को लेकर जारी की गई 75 प्रतिशत ओपन मेरिट अधिसूचना प्रदेश के होनहार छात्रों और डॉक्टरों के भविष्य के साथ खुला अन्याय है। यह निर्णय यह स्पष्ट करता है कि भाजपा सरकार को न तो छत्तीसगढ़ के युवाओं की चिंता है और न ही राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की। राज्य के मेडिकल कॉलेजों से MBBS करने वाले विद्यार्थियों ने वर्षों तक कठिन परिश्रम किया, सरकारी अस्पतालों और ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा दी, लेकिन…
21 दिसंबर संयुक्त राष्ट्र संघ महासभा यूएनजीए द्वारा द्वारा घोषित विश्व ध्यान दिवस जिसका थीम विश्व एकता एवं विश्वास हेतु ध्यान के अंतर्गत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय अंबिकापुर द्वारा मेडिटेशन कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में इंजीनियरिंग कॉलेज अंबिकापुर के प्रोफेसर डॉक्टर विजय द्विवेदी, होली क्रॉस हॉस्पिटल साइकोलॉजिस्ट डॉ ज्योति माला, आर्ट ऑफ लिविंग के संचालक अजय तिवारी, समाजसेवी वंदनादत्ता, समाज सेवी अनिलमिश्रा, समाजसेवी मंगल पांडे एवं ब्रह्माकुमारी संचालिका सरगुजा संभाग की बीके विद्या दीदी द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस विश्व ध्यान दिवस के उपलक्ष्य में सभी ने अपना विचार और अनुभव व्यक्त किये। जिसमें…
संत हरकेवल शिक्षा महाविद्यालय में आज दिनांक 20 दिसंबर 2025 (शनिवार) को आई.क्यू.ए.सी. एवं स्पोर्ट्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 21 दिसंबर – विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में वरिष्ठ समाजसेवी एवं आर्ट ऑफ लिविंग छत्तीसगढ़ के स्टेट काउंसिल मेंबर श्री अजय तिवारी जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यशाला के दौरान श्री अजय तिवारी जी द्वारा ध्यान की…
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस ने सरगुजा जिले में संगठन को और अधिक सशक्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद फूलो देवी नेताम ने सरगुजा ग्रामीण के लिए रूही गजाला को कार्यकारी जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति 21 दिसंबर 2025 से तत्काल प्रभावशील हो गई है। नियुक्ति पत्र में विश्वास जताया गया है कि रूही गजाला कांग्रेस पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगी तथा महिलाओं के अधिकार, सम्मान और…
*सरकार दे रही बजट न होने का हवाला,शहर के अधिकांश वार्डो में पोलियो बूथ नदारत ..* *डबल इंजन सरकार के पास सिर्फ बड़े बड़े विज्ञापनों और होर्डिंग के लिए प्रयाप्त बजट उपलब्ध किंतु पोलियो अभियान के लिए न होना प्रदेश का दुर्भाग्य …* *जगदलपुर ..* *आज राष्ट्रीय पोलियो दिवस के अवसर पर बस्तर जिले में अव्यवस्थाओं का अंबार देखने को मिला है भाजपा सरकार में पोलियो अभियान में न ही जागरूकता अभियान चलाया गया और न ही किसी भी प्रकार की कोई प्रचार प्रसार किया गया यह सबसे बड़ी प्रशासनिक चूक है! साथ ही डबल इंजन की भाजपा सरकार…
स्थान: अम्बिकापुर ज़िला सरगुजा छत्तीसगढ़। तिथि: //19/12/2025 हिजाब से जुड़े हालिया विवाद को लेकर रज़ा यूनिटी फाउंडेशन ने बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर गंभीर आपत्ति जताते हुए विरोध दर्ज कराया है। संगठन का कहना है कि हिजाब संविधान द्वारा प्रदत्त धार्मिक स्वतंत्रता और व्यक्तिगत अधिकारों का अभिन्न हिस्सा है, जिस पर किसी भी प्रकार का प्रतिबंध लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। रज़ा यूनिटी फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जो स्वयं को धर्मनिरपेक्षता का समर्थक बताते हैं, उन्हें इस संवेदनशील मुद्दे पर स्पष्ट और न्यायसंगत बयान देना चाहिए। हिजाब…
*रायपुर* । पब्लिक रिलेशन्स सोसायटी आफ इंडिया के देहरादून में संपन्न तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में मीडिया शिक्षा के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ शाहिद अली को जनसंचार के क्षेत्र में जनसंपर्क के राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उत्तराखंड सरकार के केबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, विधायक श्री उमेश शर्मा ‘काऊ’, इंडियन ऑयल फरीदाबाद के डायरेक्टर श्री आलोक शर्मा एवं पीआरएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजीत पाठक जी की गौरवमयी उपस्थिति में प्रदान किया गया। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री श्री उनियाल जी ने प्रशंसा करते हुए कहा कि पीआरएसआई संस्था ने ना केवल जनसंचार को मजबूती…

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology
