Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jan Darbar News
रायपुर/अजमेर। अजमेर शरीफ दरगाह में हज़रत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती (रह.) का 814वां उर्स मुबारक हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर दरगाह और आसपास के इलाकों में सूफियाना कलाम की गूंज सुनाई दे रही है। देश और विदेश से आने वाले हजारों जायरीन प्रतिदिन मखमली चादर पेश कर ख्वाजा गरीब नवाज़ की दरगाह पर अपनी श्रद्धा अर्पित कर रहे हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. सलीम राज ने आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की ओर से दरगाह शरीफ…
अंबिकापुर/ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव भवन से घड़ी चौक तक पैदल मार्च कर जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में पुतला दहन के कार्यक्रम को किया। अगस्त 2024 में शेख हसीना के सरकार के अपदस्थ होने के बाद अल्पसंख्यक हिंदुओ पर संगठित हमले प्रारंभ हो गये। मो यूनुस के द्वारा बांग्लादेश की कट्टरपंथी संस्था जमाते इस्लामी पर रोक हटाने के बाद इस प्रकार की गतिविधि प्रारंभ हुई थी। इस मामले में केंद्र की मोदी सरकार का रवैया अबतक ढुलमुल रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओ के नरसंहार को लेकर देश को वही दृढ़ता वाला…
अम्बिकापुर । इतिहास पर मुगलों को लेकर पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि मुगल शासन को लेकर दिए जा रहे तथ्यहीन, भ्रामक और तुष्टिकरण से प्रेरित बयानों की भारतीय जनता पार्टी कड़े शब्दों में भर्त्सना करती है। यह दावा कि मुगल काल में हिंदुओं पर किसी प्रकार का अत्याचार नहीं हुआ, यह कहना भारत की सभ्यता, आस्था और असंख्य बलिदानों का खुला अपमान है। भारत में अपनी सत्ता स्थापित करने के लिए मुगलों ने कई तरह के हथकंडे अपनाए, तत्कालीन हिन्दुस्तानियों का मनोबल तोड़ने का…
रायपुर। एसआईआर के विषय पर गृह मंत्री विजय शर्मा में कहा कि अगर ऐसे कोई लोग पकड़े जाते हैं, तो कार्रवाई होगी, जो घुसपैठ रह रहे है, उनको कान पड़कर बाहर फेंका जाएगा, वापस बांग्लादेश भेजा जाएगा. जितनी जांच की जरूरत होगी, वह सब जांच भी होगी. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इसके साथ अलसुबह की गई पुलिस कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समाज के प्रदर्शन पर कहा कि पुलिस जांच में सहयोग करना चाहिए. चाहे किसी के लिए भी हो. वहीं मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़ मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के गिरफ्तारी देने…
*मुख्यमंत्री श्री साय ने 4 वीर बालकों को वीरता सम्मान से किया सम्मानित* रायपुर,26 दिसंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज वीर बाल दिवस के अवसर पर अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ सिविल सोसाईटी द्वारा आयोजित वीरता सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर छत्तीसगढ़ प्रदेश के 4 वीर साहसी बालकों को सम्मानित किया जिसमें साहिब फतेह सिंह वीरता पुरस्कार श्री प्रेमचन्द साहू,साहिबजादा जोरावर सिंह वीरता पुरस्कार कु अंशिका साहू साहिबजादा जुझार सिंह वीरता पुरस्कार कु कांति सिंह, साहिबजादा अजीत सिंह वीरता पुरस्कार श्री ओम उपाध्याय को प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम…
*सिख वीरों के बलिदान की गाथाओं को शामिल किया किया गया है शैक्षणिक पाठ्यक्रम में* *मुख्यमंत्री श्री साय ने साहिबजादों की शहादत को किया नमन,वीर बाल दिवस पर रेलवे स्टेशन गुरुद्वारा में टेका मत्था* रायपुर 26 दिसंबर 2025 /वीर बाल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज शाम राजधानी स्थित रेल्वे स्टेशन गुरुद्वारा पहुंचकर साहिबजादों की शहादत को नमन किया एवं मत्था टेका। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि प्रथम गुरु गुरुनानक देव से लेकर 10वें गुरु तक सिख धर्म के सभी गुरुओं और उनके परिवारों ने देश की रक्षा…
चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी भाटापारा के परियोजना निदेशक मंगल पाण्डेय के मार्गदर्शन में लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना कार्यालय भाटापारा में वीर बाल दिवस 2025 के अवसर पर संगोष्ठी आयोजित कर उनके शहादत को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। संस्था के परियोजना प्रबंधक दशोदी सिंह के द्वारा बताया गया कि हर साल 26 दिसंबर के दिन वीर बाल दिवस मनाया जाता है। वीर बाल दिवस को सिक्खों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी के चार पुत्रों की शहादत को चिन्हित करते हुए मनाया जाता है। गुरु गोबिंद सिंह जी (Guru Gobind Singh Ji) के साहिबजादों ने धर्म और…
अंबिकापुर। भारतीय जनता पार्टी सरगुजा द्वारा आज अंबिकापुर विधानसभा स्तरीय एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) 2025 कार्यशाला का आयोजन पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम के सभाकक्ष में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की अध्यक्षता में कार्यशाला के मुख्य अतिथि वक्ता संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, अतिथि वक्ता के रूप में सरगुजा संभाग संगठन प्रभारी अवधेश चंदेल एवं प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी उपस्थित रहे। मंत्री राजेश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में एसआईआर 2025 के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अभियान लोकतंत्र…
अंबिकापुर: स्थानीय राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अंतर्गत बनारस रोड पर स्थित बैडमिंटन हॉल को खिलाड़ियों के लिए शीघ्र खोलने की मांग को लेकर आज आजाद सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने महाविद्यालय प्रशासन से मुलाकात की। संघ के प्रदेश सचिव रचित मिश्रा के नेतृत्व में सौंपे गए इस औपचारिक ज्ञापन के माध्यम से कॉलेज प्रबंधन का ध्यान खिलाड़ियों को हो रही व्यवहारिक समस्याओं की ओर आकृष्ट कराया गया। ज्ञापन सौंपते हुए प्रदेश सचिव रचित मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के बीच बैडमिंटन के प्रति जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। कॉलेज परिसर में खेल…
भाजपा नेता अनुराग सिंह देव की माता श्रीमती स्वर्णलता देवी का निधन हो गया है। शुक्रवार की सुबह 9.30 बजे उन्होंने रायपुर स्थित एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। अंबिकापुर। भाजपा नेता अनुराग सिंह देव की माता श्रीमती स्वर्णलता देवी का निधन हो गया है। शुक्रवार की सुबह 9.30 बजे उन्होंने रायपुर स्थित एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। 27 दिसंबर को अंबिकापुर के शंकर घाट में अंतिम संस्कार होगा। श्रीमती स्वर्णलता देवी स्वर्गीय अरुण प्रताप सिंह देव की धर्मपत्नी और अनुराग सिंह देव, अमिताभ सिह देव की माता हैं। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गईं हैं।…

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology
