Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jan Darbar News
रायपुर, 28 दिसम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पेंशनर्स समाज की धरोहर हैं, जिन्होंने अपने सेवाकाल में शासन-प्रशासन की नींव को सुदृढ़ किया और आज राज्य के विकास में अपना योगदान दे रहे है। प्रशासनिक व्यवस्था के सुचारू संचालन में पेंशनरों का अनुभव बहुत महत्वपूर्ण है। उनकी कर्तव्यनिष्ठ सेवा के कारण ही प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू रूप से जारी है। मुख्यमंत्री आज पमशाला में आयोजित सरगुजा संभागीय पेंशनर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य गठन के वक्त जिन शासकीय सेवकों ने कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हुए…
*जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना* *बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को करेगा जागरूक* रायपुर, 28 दिसंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज फरसाबहार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से बाल विवाह मुक्त जशपुर अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रथ जिले के शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में भ्रमण कर लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है और इसे रोकना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।…
*मुख्यमंत्री की मौजूदगी में जिला प्रशासन, एसईसीएल एवं ईडीसीआईएल के बीच हुआ एमओयू* रायपुर, 28 दिसंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में आज बगिया में जशपुर जिले के शासकीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर हुआ। विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन जशपुर, एसईसीएल एवं ईडीसीआईएल के मध्य त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर श्री रोहित व्यास, एसईसीएल की ओर से जनरल मैनेजर श्री सी. एम. वर्मा तथा ईडीसीआईएल…
दर्रीपारा क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबला, सरगुजा चैंपियंस विजेता… दर्रीपारा क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत 14-14 ओवरों का एक रोमांचक मुकाबला सरगुजा चैंपियंस एवं आरआर चैंपियंस के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरआर चैंपियंस ने निर्धारित ओवरों में चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरगुजा चैंपियंस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 8 ओवरों में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम के खिलाड़ियों की बेहतरीन बल्लेबाजी और सामूहिक प्रयास ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री सूर्य प्रकाश साहू भैया द्वारा विजेता टीम को पुरस्कार…
*बस्तर पंडुम 2026: बस्तर की परंपराओं को मिलेगा वैश्विक मंच* रायपुर, 28 दिसंबर 2025/बस्तर अंचल की समृद्ध लोकपरंपराओं, जनजातीय संस्कृति, कला और विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से ‘बस्तर पंडुम’ का आयोजन वर्ष 2026 में भी गत वर्ष की भांति भव्य और आकर्षक रूप में किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में विगत दिवस मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में उच्चस्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में आयोजन की विस्तृत तैयारियों की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बस्तर पंडुम 2026 का आयोजन 10 जनवरी 2026 से 5 फरवरी…
*‘महतारी गौरव वर्ष’ तथा सशक्त एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ थीम पर आधारित है इस वर्ष का कैलेंडर* रायपुर 28 दिसंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वर्ष 2026 के शासकीय कैलेंडर का विमोचन किया। वर्ष 2026 को राज्य सरकार द्वारा ‘महतारी गौरव वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसी थीम पर आधारित यह कैलेंडर सशक्त एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ के संकल्प को अभिव्यक्त करता है। कैलेंडर के मुख्य पृष्ठ पर छत्तीसगढ़ के पाँच प्रमुख शक्तिपीठ — मां बमलेश्वरी डोंगरगढ़, मां महामाया रतनपुर, मां दंतेश्वरी दंतेवाड़ा, मां चंद्रहासिनी चंद्रपुर और…
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी,अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव परवेज़ आलम गांधी ने कहा कि देश को आज़ादी दिलाने से लेकर स्वतंत्र भारत में लोकतंत्र को सशक्त, समावेशी और संवैधानिक मूल्यों पर आधारित बनाए रखने तक, राष्ट्र निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाने वाले संगठन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।कांग्रेस पार्टी सदैव संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक संस्थाओं को मज़बूत करने और देश की विविधता में एकता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रही है। किसानों के अधिकारों की सुरक्षा, युवाओं के सशक्तिकरण, महिलाओं के सम्मान तथा वंचित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों के हक़ की लड़ाई…
*सीनियर राष्ट्रीय गतका में सरगुजा के खिलाड़ी छत्तीसगढ़ टीम में शामिल* अंबिकापुर। 9वीं सीनियर राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप 2025–26 का आयोजन 28 से 30 दिसंबर 2025 तक चंडीगढ़ में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के लिए सरगुजा जिले से दो खिलाड़ियों का चयन छत्तीसगढ़ प्रदेश गतका टीम में हुआ है, जो जिले के लिए गौरव का विषय है। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ टीम के सीनियर वर्ग में सरगुजा जिले से सुष्मिता चौहान एवं शिवरतन का चयन उनके निरंतर अच्छे प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। सरगुजा गतका कोऑर्डिनेटर रजत…
सरगुजा, अंबिकापुर 28 दिसंबर 1885 को क़ायम हुई भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सिर्फ़ एक सियासी पार्टी नहीं, बल्कि हिंदुस्तान की आज़ादी, संविधान और जम्हूरियत की सबसे मज़बूत आवाज़ रही है। कांग्रेस की 140 साल की तारीख़ इस बात की गवाह है कि यह तंज़ीम सत्ता के लिए नहीं, बल्कि इंसाफ़, बराबरी और अवाम के हक़ के लिए बनी थी। कांग्रेस को इस मक़सद से क़ायम किया गया था कि ज़ुल्म के ख़िलाफ़ आवाज़ उठे, कमज़ोर को ताक़त मिले और हिंदुस्तान का हर नागरिक—चाहे वह किसी भी मज़हब, जाति या तबक़े से हो—बराबरी से जी सके। आज़ादी की जद्दोजहद…
*बस्तर पंडुम 2026: बस्तर की परंपराओं को मिलेगा वैश्विक मंच* रायपुर, 28 दिसंबर 2025/बस्तर अंचल की समृद्ध लोकपरंपराओं, जनजातीय संस्कृति, कला और विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से ‘बस्तर पंडुम’ का आयोजन वर्ष 2026 में भी गत वर्ष की भांति भव्य और आकर्षक रूप में किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में विगत दिवस मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में उच्चस्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में आयोजन की विस्तृत तैयारियों की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बस्तर पंडुम 2026 का आयोजन 10 जनवरी 2026 से 5 फरवरी…

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology
