Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jan Darbar News
रायपुर 3 जनवरी 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘बस्तर पंडुम 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने राष्ट्रपति को बस्तर अंचल की समृद्ध जनजातीय कला, संस्कृति, परंपराओं एवं लोक जीवन से अवगत कराते हुए कहा कि बस्तर पंडुम राज्य की जनजातीय विरासत के संरक्षण, संवर्धन और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यह…
नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के प्रतिनिधियों ने वरिष्ठ समाज सेविका सुश्री बीके विद्या बहन के नेतृत्व में बैठक आयोजित कर पिछले वर्ष में किए गए कार्यों की समीक्षा प्रतिवेदन एवं वर्तमान वर्ष की कार्ययोजना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अमोलक सिंह ढिल्लो के समक्ष सुझाव एवं मार्गदर्शन हेतु नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान के संयोजक मंगल पाण्डेय ने प्रस्तुत किया। उपस्थित सदस्यों के द्वारा बहूमूल्य सुझाव भी साझा किया गया। नवा बिहान समन्वयक अनिल कुमार मिश्रा ने अपना सुझाव रखते हुए कहा कि अब हम सभी को जन जागरुकता के साथ-साथ रचनात्मक पहल करनी चाहिए।…
*राष्ट्रीय गतका में सरगुजा की सुष्मिता चौहान ने जीता ब्रॉन्ज मेडल* अंबिकापुर। चंडीगढ़ में 28 से 30 दिसंबर 2025 तक आयोजित 9वीं सीनियर राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप 2025–26 में सरगुजा जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले और छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम रोशन किया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ प्रदेश गतका टीम की ओर से भाग लेते हुए सरगुजा जिले की सुष्मिता चौहान ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की, वहीं शिवरतन ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सुष्मिता चौहान का यह पदक उनके निरंतर अभ्यास और मेहनत का परिणाम…
अंबिकापुर | 02 जनवरी 2026 छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने नववर्ष 2026 के अवसर पर देश और प्रदेशवासियों के नाम जारी अपने संदेश में कहा कि भारत की मूल आत्मा सर्वधर्म समभाव, सहिष्णुता और सामाजिक समरसता में निहित है। उन्होंने कहा कि बीता हुआ वर्ष 2025 सामाजिक चेतना के लिए चुनौतीपूर्ण रहा है, विशेषकर आदिवासी अंचलों में बढ़ते वैमनस्य और टकराव की घटनाएँ छत्तीसगढ़ की शांति-प्रिय परंपरा के विपरीत हैं। श्री सिंहदेव ने स्पष्ट किया कि उनका यह वक्तव्य किसी राजनीतिक दृष्टिकोण से नहीं, बल्कि एक संवैधानिक नागरिक और जनसेवक के रूप में है। उन्होंने…
:-*दोपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरण कर यातायात नियमों का कढ़ाई से पालन करने हिदायत दिया गया* :-*यातायात शाखा अंबिकापुर एवं मणिपुर पुलिस के साथ बिलासपुर चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया* ▶️ सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का सजगता से पालन करने हेतु दिनांक 01/01/25 को डेन्जर्स एडवेंचर्स स्पोर्ट्स लोंगेस्ट वर्ल्ड टूर ऑन फुट जर्नी के सदस्य व पर्वतारोही एण्ड गिनिजेस बुक लिम्का बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर टीम के 4 सदस्यीय टीम ने सरगुजा पुलिस के साथ सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।…
:-एक माह तक यातायात नियमों का पालन करने जागरूकता रथ को हरी झंडी* ▶️दिनांक 01/01/2026 से एक माह तक निरंतर चलने वाले यातायात जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ आज दिनांक 02/01/26 को घड़ी चौक स्थित यातायात कार्यालय अम्बिकापुर में किया गया। बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटना में होने वाली मृत्यु दरों में कमी आयी है जिसकी समीक्षा के आधार पर सड़क दुर्घटनाओं के मुख्य 5 कारण जिनमे दोपहिया वाहन में 3 सवारी, बिना हेलमेट के वाहन चलाना, ओवरस्पीड में वाहन चलाना, शराब पीकर वाहन चलाना एवं ओवर टेक करने…
रायपुर 1 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज कबीरधाम ज़िले के भोरमदेव धाम में आयोजित कार्यक्रम में भोरमदेव कॉरिडोर विकास परियोजना का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने नववर्ष 2026 की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नए वर्ष की शुरुआत ऐसे ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण कार्य से होना छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य की बात है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण है। भोरमदेव कॉरिडोर विकास परियोजना राज्य की प्राचीन धरोहर को नई ऊँचाइयों पर ले जाने का प्रतीक है। कबीरधाम जिले के इस भोरमदेव धाम में महादेव…
*23 से 25 जनवरी तक आयोजित होगा रायपुर साहित्य उत्सव* रायपुर 1 जनवरी 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में रायपुर साहित्य उत्सव की वेबसाइट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, कौशल विकास मंत्री श्री खुशवंत साहेब तथा छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा उपस्थित थे। उल्लखेनीय है कि रायपुर साहित्य उत्सव 23 से 25 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। साहित्य उत्सव में देशभर के प्रख्यात साहित्यकारों, लेखकों, कवियों, पत्रकारों, समीक्षकों एवं पाठकों की सहभागिता होगी। कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति, सृजनात्मक लेखन, प्रकाशन जगत, युवा साहित्य…
रायपुर। इंस्टीट्यूशन ऑफ सेफ्टी इंजीनियर्स (इंडिया) द्वारा ISEI एक्सीलेंस प्रोग्राम 2025 का आयोजन 10 जनवरी 2026 (शनिवार) को सुबह 9:00 बजे से होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल, वीआईपी रोड, रायपुर में किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुरक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं आपदा जोखिम न्यूनीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग जगत के विशेषज्ञ, सेफ्टी प्रोफेशनल्स एवं विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ सत्र, तकनीकी प्रस्तुतियाँ, विचार-विमर्श एवं ISEI एक्सीलेंस अवॉर्ड्स का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार…
आज दिनांक 01/01/2026, दिन गुरुवार को नववर्ष के पावन अवसर पर संत केवल शिक्षा महाविद्यालय में हर्षोल्लास एवं आध्यात्मिक वातावरण के साथ नववर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक श्री श्री 108 संत हरकेवल दास जी महाराज द्वारा समस्त महाविद्यालय परिवार को नववर्ष मंगलमय होने की कामना करते हुए अभिनव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान की गईं। सभी प्रशिक्षार्थियों द्वारा मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर नववर्ष के आगमन एवं शुभारंभ किया गया l महाविद्यालय में सभी ने एक दूसरे के जीवन में नई उम्मीद,नई ऊर्जा,नई उत्साह,और नई उमंग के साथ सभी के जीवन…

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology
