Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jan Darbar News
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी,अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव परवेज़ आलम गांधी ने कहा कि महज 19 दिनों में 5 हिंदुओं की हत्या एवं वहां महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार मानवता पर कलंक हैं। 1971 के उस दौर की यादें आज भी ताजा हैं जब पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी के नेतृत्व में भारत ने न केवल कूटनीतिक कड़ापन दिखाया था, बल्कि अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से इतिहास और भूगोल दोनों बदल दिए थे। उन्होंने अमेरिका जैसी महाशक्ति तक की परवाह नहीं की जिसने भारत के खिलाफ अपना सातवां बेड़ा रवाना कर दिया था। यह भी…
जशपुरनगर:- जिले के खेल जगत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में जिला कबड्डी संघ जशपुर को छत्तीसगढ़ राज्य कबड्डी संघ से विधिवत मान्यता प्राप्त हो गई है. इस मान्यता से जिले में कबड्डी खेल के विकास, खिलाड़ियों के चयन, प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिताओं के आयोजन को नई दिशा मिलेगी. मान्यता प्राप्त होने के उपरांत जिला कबड्डी संघ जशपुर की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सुनील अग्रवाल को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष एवम धनुराम यादव को जिला सचिव नियुक्त किया गया. उनकी नियुक्ति पर खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है. नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने…
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो के नेतृत्व में संचालित नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा की टीम के प्रतिनिधियों ने नव पदस्थ कलेक्टर महोदय सरगुजा अजीत वसंत से मुलाकात कर नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के कार्य प्रणाली एवं गतिविधियों से अवगत कराया। कलेक्टर महोदय ने सभी उपस्थित सदस्यों से उनकी अपनी -आपनी संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं विकासीय गतिविधियों के बारे में जानकारी लिया। नवा बिहान संयोजक मंगल पाण्डेय ने कहा कि सरगुजा पुलिस एवं सरगुजा जिले के स्वैच्छिक…
पद्मश्री पूज्य माता राजमोहिनी देवी की 32 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय कल गोविंदपुर(प्रतापपुर) पहुंचेंगी। यह जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सदस्य राम लखन पैकरा ने बताया कि पद्मश्री माता राजमोहिनी देवी जन सेवा संस्थान हर वर्ष 6 जनवरी को पूज्य माता की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन करती है जिसमें उनके हज़ारों अनुयायी भाग लेकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस बार विशेष रूप से कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय जी उपस्थित रहेंगी तथा पूज्य माताजी को…
अम्बिकापुर शहर की सेवा भावी बहनों का *सेवा किटी समूह* ने बतौली में नेत्रहीन बच्चों के साथ नया वर्ष मनाया । सेवा किटी समूह की संस्थापिका सुश्री वन्दना दत्ता दीदी, वरिष्ठ सदस्य नीलिमा गोयल, संजीता स्वर्णकार, नमिता चावला, लिलि बसु रॉय, रश्मि गुप्ता ,श्रद्धा खेर पाण्डेय, स्मिता तिवारी, आतिशी भट्टाचार्य ने बच्चों के साथ छेरछेरा पर्व भी मनाया। बच्चों ने भी सुमधुर गीत प्रस्तुत किया। सेवा किटी समूह के द्वारा गुड़, चूड़ा , मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री एवं ठंढ़ से बचाव हेतु संस्था में 55 कंबल, नए कपड़े, चटाई एवं अन्य सामग्री भी दिए गए । बच्चों ने…
——————————————————– राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा भारतीय जनता पार्टी नीति मंच में छत्तीसगढ़ प्रदेश में दो प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है। मुख्य पार्टी संगठन में सूरजपुर जिले के डॉ हरिनारायण चतुर्वेदी एवं महिला मोर्चा संगठन हेतु बलरामपुर जिले के माधुरी लकड़ा को छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। छत्तीसगढ़ में एक साथ दो अलग-अलग प्रदेश अध्यक्ष मिलने से निश्चित ही भाजपा संगठन की जनाधार बढ़ेगा और छत्तीसगढ़ में भाजपा संगठन को मजबूती मिलेगी, यह नियुक्ति राष्ट्रीय संरक्षक भारतीय जनता पार्टी नीति मंच के श्री राम कृष्ण भार्गव एवं पूर्व राज्यमंत्री उत्तरप्रदेश भारत सरकार में विधायक श्री मिश्रिख जी की…
संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय से चयनित खिलाड़ियों में संत हर केवल शिक्षा महाविद्यालय के मुरारी राम एवं मनीष कुजूर सहित अन्य महाविद्यालयों के प्रतिभावान खिलाड़ी दिनांक 04/01/2025 को यूनिवर्सिटी ऑफ कोलकाता, पश्चिम बंगाल में आयोजित होने जा रही अंतरविश्वविद्यालयीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में सहभागिता हेतु रवाना होते हुए l इस गौरवपूर्ण अवसर पर संत हर केवल शिक्षा महाविद्यालय की ओर से संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की समस्त टीम, सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की जाती हैं। यह हम सभी के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि हमारी…
:- थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही। :- आरोपी द्वारा अनावेदको को झूठे एवं भ्रामक आश्वासन देकर शासकीय भूमी को अपनी निजी स्वामित्व का होना बताकर की गई थी ठगी। ⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है प्रार्थी नेजारूदीन अंसारी साकिन वार्ड नं. 10 तकियापारा बेनिपुर रनपुरखुर्द थाना अम्बिकापुर का थाना कोतवाली आकर रिर्पोट दर्ज कराया कि आवेदक एवं अन्य व्यक्ति अलग-अलग जगह से करीब 15-20 साल पहले अम्बिकापुर में आकर किराया के मकान में रहकर कमा खा रहे थे। अनावेदक मो. रशिद के द्वारा शासन की…
:- बस स्टैंड सहायता केंद्र एवं यातायात पुलिस द्वारा मौक़े पर चलानी कार्यवाही करते हुए चालकों को रिंग रोड मे अपनी वाहन खड़ी ना करने दी गई कड़ी समझाईस। :- बस एवं ट्रक चालकों को भारी वाहन ट्रांसपोर्टनगर मे खड़ी करने दी गई हिदायत । ⏩ सरगुजा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के दौरान जागरूकता के साथ साथ निरंतर सख्त कार्यवाही भी की जा रही हैं, सरगुजा पुलिस द्वारा दिनांक 03/01/26 कों रिंग रोड एवं आस पास के प्रमुख मार्गो मे यातायात के नियमो की अवहेलना कर भारी वाहनो को खड़ा करने वाले वाहन चालकों पर सख़्ती…
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन से सौजन्य भेंट की और उन्हें नए दायित्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश प्रभारी के रूप में नितिन नबीन जी के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता और सतत परिश्रम से छत्तीसगढ़ में भाजपा संगठन ने नई ऊँचाइयाँ प्राप्त की हैं। विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पार्टी की ऐतिहासिक विजय उनके प्रेरक एवं परिणामदायी नेतृत्व का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री नितिन नबीन के ऊर्जावान नेतृत्व और संगठनात्मक…

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology
