Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jan Darbar News
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू को अवगत कराया कि वर्ष 2025 छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने रजत जयंती वर्ष के विशेष अवसर पर राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों, जनकल्याण और सांस्कृतिक गौरव से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू को छत्तीसगढ़ आगमन हेतु सादर आमंत्रित किया।…
*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात के दौरान रक्षामंत्री ने जताई सहमति* नई दिल्ली, 6 अक्टूबर 2025 – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से उनके निवास पर सौजन्य मुलाक़ात की। बैठक में बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार, रक्षा क्षेत्र के विकास, पूरे प्रदेश में सेना भर्ती रैलियों के आयोजन एवं नौसैनिक पोतों के नामकरण जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित थे। …
🚨🚨 स्टाॅक की कमी की भरपाई के लिये रची लूट की कहानी।* दिनांक 05.10.2025 🚨 व्यापार में नुकसान व कर्ज की भरपाई के लिये लिया सट्टे का सहारा, सट्टे ने बढ़ाया और नुकसान।* 🚨 कर्ज होने एवं सट्टे में हारे गये पैसों की भरपाई हेतु चांदी को कुछ-कुछ मात्रा में ग्राहकों को किया है बिक्री।* दिनांक 04.10.2025 को थाना कोतवाली क्षेत्रंातर्गत सदर बाजार जैन मंदिर के पीछे निवासी प्रार्थी राहुल गोयल ने दोपहर लगभग 12ः00 बजे पुलिस को सूचना दिया कि दिनांक 03-04/10/2025 की दरम्यानी रात्रि वह अपने घर में सो रहा था, इसी दौरान…
रायपुर, 05 अक्टूबर 2025/खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ राज्य ने हाल के वर्षों में खनन क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। पारदर्शिता, जवाबदेही और तकनीकी नवाचार को केंद्र में रखकर राज्य ने खनिज प्रशासन में अनेक संरचनात्मक सुधार किए हैं, जिनके परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी खनन राज्यों में सम्मिलित हो गया है। राज्य में विश्वस्तरीय लौह अयस्क, कोयला, चूना पत्थर, बाक्साइट, टिन अयस्क सहित नवीन अन्वेषणों से क्रिटिकल, स्ट्रैटेजिक तथा रेयर अर्थ मिनरल्स की उपलब्धता प्रमाणित हुई है, जिससे राज्य की वैश्विक पहचान सुदृढ़ हुई है। छत्तीसगढ़ का खनन क्षेत्र राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में…
*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के प्रति मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जताया आभार* रायपुर 5 अक्टूबर 2025/केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक कार्य समिति ने रायपुर जिले के आरंग में नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल प्रदेश के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि…
*मछुआ समाज के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय मछुवारा जागरूकता सम्मेलन में हुए शामिल* रायपुर 5 अक्टूबर 2025/शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। शिक्षा केवल नौकरी प्राप्त करने का साधन नहीं, बल्कि सफल जीवन का मार्ग है। सामाजिक विकास का मूलमंत्र शिक्षा है। चाहे जीवन जीने की कला हो, व्यापार हो, कृषि हो या कोई अन्य क्षेत्र — हर क्षेत्र में सफलता के लिए शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय मछुवारा जागरूकता…
*मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ माइनिंग कॉन्क्लेव 2025 में हुए शामिल* *आईएसएम धनबाद और छत्तीसगढ़ भौमिकी एवं खनन संचालनालय के मध्य क्रिटिकल मिनरल के अन्वेषण हेतु हुआ एमओयू* *कोल इंडिया और छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के मध्य महत्वपूर्ण समझौता* *मुख्यमंत्री श्री साय ने खनिज ऑनलाइन 2.0, डीएमएफ पोर्टल और रेत खदानों की नीलामी के लिए रिवर्स ऑक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ* *5 माइनिंग ब्लॉकों की एनआईटी जारी और 9 खदानों को दिए गए प्रिफर्ड बिडर आदेश* *पर्यावरण प्रबंधन और सुरक्षा मानकों के साथ बेहतर कार्य करने वाले 43 खदानों को मिले स्टार अवॉर्ड* रायपुर…
:- शराब पीने के लिए नहीं देने पर मृतक, आरोपी को गाली गलौज कर रहा था, जो आवेशित आरोपी ने लकड़ी के फाड़ी से मारकर की हत्या। :- आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त लकड़ी का फाड़ी एवं घटना के दौरान पहना गया टीशर्ट किया गया जप्त। :- गंभीर अपराधों मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही। ⏩ मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी ओम प्रकाश मरावी साकिन बटईकेला सीतापुर जिला सरगुजा दिनांक 03/10/25 को थाना सीतापुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मुन्ना मरावी प्रार्थी के बडे पिताजी का लड़का है…
पुलिस अधीक्षक *श्री मनोहर सिंह मंडलोई* के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिलेभर में संचालित *“परिवार जोड़ो अभियान”* के अंतर्गत टूटे हुए परिवारों को पुनः जोड़ने तथा पारिवारिक सौहार्द स्थापित करने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक *04 अक्टूबर 2025* को *थाना चंदेरा* में फरियादिया *पूजा पति जीतू रैकवार, उम्र 25 वर्ष, निवासी मैदवारा* द्वारा पारिवारिक विवाद संबंधी शिकायत दर्ज कराई गई थी। थाना प्रभारी चंदेरा ने मामले को संवेदनशीलता एवं सहानुभूति के साथ लेते हुए महिला की समस्या को ध्यानपूर्वक सुना तथा उसके *पति को थाना बुलाकर दोनों पक्षों की परामर्श…
अंबिकापुर/अंबिकापुर शहर में लगातार बढ़ रही चाकूबाजी की घटनाओं ने आम नागरिकों में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। हाल ही में महामाया मंदिर परिसर में दो युवकों पर चाकू से वार व युवती की चाकू मारकर हत्या किए जाने की घटना अत्यंत निंदनीय, अमानवीय और भयावह है। यह घटना शहर की कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है।छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव परवेज आलम गांधी ने कहा कि जिस शहर को शांत और सुरक्षित माना जाता था, आज वहां अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे धार्मिक स्थल के…

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology
