Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jan Darbar News
द डेल्स: जंगल पृथ्वी के फेफड़े कहलाते हैं। ये ना केवल जैव विविधता का घर होते हैं, बल्कि जलवायु को संतुलित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। परंतु जब जंगलों में आग लगती है, तो यह ना केवल पेड़-पौधों को नष्ट कर देती है, बल्कि वन्यजीवों और मानव जीवन पर भी गंभीर प्रभाव डालती है। इस बीच अमेरिका में एक बार फिर जंगलों में लगी आग ने तबाही मचाना शुरू कर दिया है। इस बार आग ओरेगन के जंगलों में लगी है। आग लगातार फैल रही है जिसके चलते प्रशासन ने सैकड़ों घरों को खाली करने के आदेश दिए हैं।…
मेजर लीग क्रिकेट 2025 की शुरुआत 13 जून से होगी और इसका फाइनल मुकाबला 14 जून को होगा। ये MLC का कुल तीसरा सीजन होगा और इस बार लीग में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी। सीजन शुरू होने से पहले ही कई टीमों ने अपने कप्तानों को बदला है। इनमें एमआई न्यूयॉर्क, एलए नाइट राइडर्स और वॉशिंगटन फ्रीडम की टीमें शामिल हैं। एमआई न्यूयॉर्क के कैप्टन हैं निकोलस पूरन हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने वाले निकोलस पूरन को एमआई न्यूयॉर्क की कमान मिली है। लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के कप्तान जेसन होल्डर हैं। वहीं वनडे क्रिकेट से…
फिल्म इंडस्ट्री का ग्लैमर जितना चमकदार नजर आता है, उसके पीछे का संघर्ष उतना ही कड़वा होता है। खासतौर पर अभिनेत्रियों के लिए, जिन्हें कभी रंग, कभी कद तो कभी शरीर की बनावट के आधार पर रिजेक्ट कर दिया जाता है। बॉलीवुड और साउथ सिनेमा दोनों में हीरोइनों के लिए यही मापदंड हैं। ऐसे में हीरोइनों को कई असफलताओं के बाद सफलता हासिल हो पाती है। आज ऐसी ही एक एक्ट्रेस के बारे में आपको बताएंगे जो आज न सिर्फ नामी फिल्मी परिवार की बड़ी बहू हैं, बल्कि एक्टिंग के दम पर लोगों का दिल भी जीत रही हैं। जो…
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हुआ है। यह हादसा अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास हुआ है। बताया जाता है कि एयर इंडिया का बोईंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान टेक ऑफ के समय हादसे का शिकार हो गया। हादसे के बाद पूरा आसमान धुएं के गुबार से भर उठा है। जानकारी के मुताबिक विमान में कुल 242 यात्री सवार थे।
Corona Patients In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में कोरोना का नया वैरियंट तेजी से पांव पसार रहा है. बुधवार को रायपुर में सामने आए 3 मरीज से राजधानी में हड़कंप है. कोराना संक्रमितों की संख्या में इजाफे से लोग हलकान हैं, क्योंकि बीते 22 दिन में पूरे प्रदेश में 75 कोराना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं, जो एक खतरनाक संकेत है. बुधवार को राजधानी रायपुर में तीन नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. तीन नए कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ राजधानी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 40 पार कर गई है. फिलहाल, कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिहाज से रायपुर पहले…
बिलासपुर: बिलासपुर में बेकाबू कार ने बिरकोना रोड पर पहले एक बच्चे को टक्कर मारी फिर भागने की फिराक में अटल चौक में बने चबूतरे से टकरा गया। हादसे में कार में आग लग गई और जलकर खाक हो गया। इस हादसे में ड्राइवर कार में ही फंस गया था जिसे लोगों ने सूझबूझ से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती करवाया। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है, आरोपी ड्राइवर नशे में था, उसने डीएलएस कॉलेज के पास 3-4 गाड़ियों को भी रौंदा था। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने ड्राइवर बाहर निकाल कर अस्पताल…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और उमस से बेहाल आम जनजीवन को जल्द ही कुछ राहत मिल सकती है। राज्य में लंबे समय से बारिश नहीं होने से सिर्फ इंसान ही नहीं, बल्कि पशु-पक्षी और पेड़-पौधे भी प्रभावित हो रहे हैं। मवेशी पानी की तलाश में भटक रहे हैं, वहीं बारिश की कमी के कारण सब्जियों के उत्पादन में भी गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो दिनों में मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में प्रवेश करने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। 14 और…
What Not Do After Sunset: हिंदू धर्म में दान को अत्यंत पुण्यकारी माना गया है और इसे भगवान की विशेष कृपा पाने का महत्वपूर्ण माध्यम भी समझा जाता है। पूजा-पाठ के साथ-साथ दान करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है, लेकिन शास्त्रों में दान करने का उचित समय और तरीका भी बताया गया है। खासकर शाम के समय कुछ विशेष वस्तुओं का दान करना वर्जित माना गया है क्योंकि इस समय सूर्यास्त हो चुका होता है और ऊर्जा का प्रवाह बदल जाता है। यदि इस दौरान गलत वस्तुओं का दान किया जाए तो इससे घर की सुख-समृद्धि में बाधा…
शिलांगः मेघालय में हनीमून पर इंदौर के रहने वाले पति राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में सोनम रघुवंशी पुलिस रिमांड पर है। सूत्रों के मुताबिक शुरुआती पूछताछ में सोनम मेघालय पुलिस को गुमराह कर रही थी। राजा रघुवंशी की हत्या को अंजाम देने के बाद सोनम ने पति राजा के सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट किया था। सोनम ने ये पोस्ट इसलिए किया था ताकि पुलिस का शक उसके ऊपर ना जाए। सोनम को राजा की हत्या का कोई पछतावा नहीं सूत्रों के मुताबिक अभी तक की पूछताछ से पुलिस को ऐसा लग रहा है कि सोनम को राजा की हत्या का कोई पछतावा नहीं है। मेघालय पुलिस की…
पटना: बिहार की राजधानी पटना में बुधवार रात वाहन चेंकिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी समेत तीन पुलिसकर्मी गंभीर रुप से घायल हो गए। इलाज को दौरान महिला पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। पटना में सीनियर एसपी अवकाश कुमार के निर्देश पर वाहन जांच अभियान शुरू किया गया था। इसी दौरान पटना के अटल पथ पटना पुलिस वाहन जांच कर रही थी। रात में लगभग 12:00 के करीब एक बेकाबू तेज रफ्तार कार ने तीन पुलिसकर्मियों को कुचल दिया। इस हादसे में एक दरोगा, एक…

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology
