Author: Jan Darbar News

डोंगरगढ़:  अपराधी अब डिजिटल तरीकों से भी लूट को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला डोंगरगढ़ से सामने आया है, जहां अज्ञात बदमाशों ने हाईटेक अंदाज में एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. आरोपियों ने चाकू की नोक पर न केवल युवकों को अगवा किया, बल्कि उनसे फोन पे (PhonePe) के जरिए लाखों रुपए भी लूट लिए. पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मिली जानकारी के मुताबिक, डोंगरगढ़ के कालका पारा निवासी असगर खान अपने एक साथी युवक के साथ रात में कहीं से लौट रहे थे. इसी…

Read More

बालोद:  जिला में एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें उसने न्याय की गुहार लगाते हुए इस बात पर जोर दिया कि वह अपने ससुराल में रहना चाहती है,लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। दरअसल, बालोद जिला मुख्यालय से लगे ग्राम झलमला का मामला है। महिला का कहना है कि, अपनी जेठानी के साथ वह ससुराल के बाहर बैठी हुई हैऔर घर में उनके सास ससुर ताला लगाकर कही बाहर चले गए हैं। दरअसल, झलमला के इस घर के सामने इसी घर की दो बहू रेणु गुप्ता और वंदना गुप्ता अपने ससुराल वालों के खिलाफ…

Read More

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी:  जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह जैन पर फर्जी अनुसूचित जनजाति (ST) प्रमाण पत्र के जरिए आरक्षित सीट से चुनाव जीतने का गंभीर आरोप सामने आया है. इस खुलासे से जिला पंचायत की राजनीति में हड़कंप मच गया है. वहीं प्रशासनिक पारदर्शिता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. मामले की शिकायत कलेक्टर से भी की गई है. शिकायतकर्ता का दावा है कि नम्रता सिंह जैन ने जो ST प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया है वह फर्जी है. यह प्रमाण पत्र तत्कालीन संयुक्त कलेक्टर चन्द्रिका प्रसाद बघेल ने जारी किया था. आरोप है कि यह प्रमाण पत्र बिना आवश्यक…

Read More

नई दिल्ली – चुनाव आयोग (ईसी) ने मतदान प्रक्रिया से संबंधित वीडियो फुटेज और तस्वीरों को संरक्षित करने की अवधि को संशोधित करते हुए इसे घटाकर 45 दिन कर दिया है। यह निर्णय मतदान परिणामों की घोषणा के बाद लागू होगा, और यदि इस अवधि में कोई चुनाव याचिका दायर नहीं की जाती है, तो डेटा को नष्ट किया जा सकता है। आयोग ने इस बदलाव का कारण हाल के दिनों में इस सामग्री के “दुरुपयोग” को बताया है। यानी वीडियो फुटेज और तस्वीरों से संबंधित डाटा चुनाव परिणामों की घोषणा के 45 दिन बाद तक स्टोर करके रखा जाएगा…

Read More

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में ले जाने वाला एक्सिओम-4 मिशन एक बार फिर स्थगित कर दिया गया है। नासा के इस मिशन में चार सदस्य शामिल हैं। शुरुआत में इस मिशन के लिए 29 मई की तारीख तय की गई थी, लेकिन अलग-अलग कारणों से नासा इसे टालता रहा है। अब इस मिशन के लॉन्च के लिए 22 जून की तारीख तय की गई थी, लेकिन अब इसे भी आगे बढ़ा दिया गया है। हालांकि, नासा की तरफ से अगली तारीख को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है। मिशन के अनुरूप हालात बनने के…

Read More

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो चुका है। मानसून के सक्रिय होते ही प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल चुका है। गरज चमक के साथ बारिश और वज्रपात की गतिविधियां तेज हो गई है। आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अनेक हिस्सों में सुबह से ही बादल हुए हैं। साथ ही बारिश की स्थिति बनी हुई है। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेशभर में हल्की बारिश हुई है। वहीं एक दो जगह पर बौछारें पड़ीं। मौसम विभाग के अनुसार, पूरे छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो गया है। गंगीय पश्चिम बंगाल और उसके आसपास के इलाकों में एक निम्न दबाव…

Read More

CG News: रायपुर रोड स्थित पॉश होटल पैट्रिशियन के कमरे में बिलासपुर के रईसजादो और इवेंट संचालक ने कमरा बुक कर हुक्का पार्टी का आयोजन किया. इसके लिए बकायदा कोलकाता इवेंट संचालक ने दो डांसर गर्ल बुलाकर कमरे में नृत्य संगीत का भी आयोजन था. प्रतिबंध के बावजूद भी हुक्का पिया जा रहा था. साथ ही शराबखोरी भी की जा रही थी. सूचना मिलने पर पुलिस ने होटल पहुंचकर छापामार कार्रवाई की. सिरगिट्टी पुलिस ने बताया  कि बिलासपुर- रायपुर रोड स्थित होटल पैट्रिशियन में पुलिस ने छापेमारी की गई. इस दौरान होटल के कमरे में कोलकाता की दो लड़िकयां और…

Read More

रायपुर:  CM विष्णु देव साय से आज रात्रि उनके निवास परिसर में जगदलपुर विधायक किरण देव के नेतृत्व में गोंचा महापर्व आयोजन समिति के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित गोंचा महापर्व में सम्मिलित होने का न्यौता दिया। उन्होंने बताया कि छह सौ वर्षों से अधिक समय से निरंतर मनाया जा रहा यह पर्व बस्तर में सामाजिक समरसता और प्रेम का प्रतीक है। बस्तर दशहरा के बाद सबसे ज्यादा लंबे समय तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत चंदन यात्रा के साथ 11 जून से हो चुकी है। प्रतिनिधियों ने…

Read More

Ramayan Chaupai significance : मनुष्य का जीवन तीनों चीजों से मिलकर बना है, पहला है खुशी, दूसरा शोक और तीसरा डर. इसमें से तीसरा वाला जो भाव है डर का, यह व्यक्ति को आगे बढ़ने और सफल होने में रुकावट पैदा करता है. ऐसे में लोग इसको खत्म करने के लिए भगवान का सहारा लेते हैं. पूजा पाठ करते हैं, ताकि उनके अंदर का जो भय है, वो निकल जाए. इसके लिए गीता, रामचरित मानस, सुंदर कांड जैसे धार्मिक ग्रंथों का भी लोग पाठ करते हैं. क्या आपको पता है तुलसीदास द्वारा लिखी गई श्रीरामचरितमानस की चौपाइयों में जीवन की हर…

Read More

रायपुर : नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 1 की टीम द्वारा जोन कमिश्नर डॉक्टर दिव्या चंद्रवंशी के नेतृत्व और कार्यपालन अभियंता डी. के. पैकरा और सहायक अभियंता शरद देशमुख सहित अन्य सम्बंधित जोन 1 अधिकारियों की स्थल पर उपस्थिति में नगर निगम जोन 1 क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड में शराब दुकान और अन्य अवैध निर्माणों को अभियान चलाकर तोड़ने की कार्यवाही की गयी है. जोन 1 के अधिकारियों ने बताया कि सड़क पर अत्यधिक यातायात जाम होने और अत्यधिक मात्रा में प्लास्टिक कचरा फैलाने की जनशिकायत स्थल निरीक्षण के दौरान सही पाए…

Read More