Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jan Darbar News
बिलासपुर – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसा उस समय हो गया जब नशे में धुत एक कार चालक ने बेकाबू वाहन से कई राहगीरों को कुचल दिया। यह घटना तोरवा थाना क्षेत्र के दर्रीघाट इलाके में हुई, जहां तेज़ रफ्तार से आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर लोगों के बीच घुस गई और चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग किसी…
नई दिल्ली – पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले लोगों के मास्टरमाइंड का खुलासा हो गया है. भारतीय जांच एजेंसियों ने बताया कि पाकिस्तान पुलिस का पूर्व सब इंस्पेक्टर नासिर ढिल्लो इस जासूसी रैकेट का मास्टरमाइंड है और ज्योति मल्होत्रा भी उसके संपर्क में थी. इतना ही नहीं ज्योति मल्होत्रा ने नासिर ढिल्लो के साथ पॉडकास्ट भी किया था. इस पॉडकास्ट में ज्योति पाकिस्तानियों की तारीफ के पुल बांधती हुई नजर आ रही हैं. बताया जा रहा है कि ज्योति की नासिर से लाहौर में मुलाकात हुई थी. इस दौरान ज्योति के साथ जासूसी के आरोप में गिरफ्तार जसबीर उर्फ…
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को कुछ मामूली स्वास्थ्य समस्याओं के कारण नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल जे जाया गया है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं, उनकी हालत स्थिर है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब सोनिया गांधी को रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हो। लगभग 3 माह पहले भी कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया…
बीजापुर – नेशनल पार्क इलाके में लगातार तीसरे दिन नक्सलियों के साथ जारी मुठभेड़ में जवानों ने कार्रवाई आक्रमक कर दी है. एंटी नक्सल ऑपरेशन में अबतक 2 टॉप लीडर समेत 7 नक्सली ढेर हो गए हैं. मौके से शव के साथ हथियार और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरमाद किया गया है. इसमें दो AK-47 राइफलें भी शामिल है. फिलहाल आस-पास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन और एरिया डॉमिनेशन जारी हैं. मुठभेड़ में शनिवार सुबह दो और नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया. इससे पहले 1 करोड़ के इनामी नक्सली लीडर सुधाकर और 45 लाख के इनामी नक्सली भास्कर मारे…
अमिताभ बच्चन को हिंदी सिनेमा में 5 दशक से ज्यादा हो चुका है और अपने 50 साल से ज्यादा के करियर में उन्होंने कई पीढ़ी के कलाकारों के साथ काम किया है। कोई भी कलाकार बिग बी के साथ काम करना अपने लिए सौभाग्य की बात मानता है। अब टीवी के पसंदीदा शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ में ‘अनोखेलाल सक्सेना’ के किरदार से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर सानंद वर्मा ने बिग बी के साथ काम करने का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया। सानंद वर्मा ने बताया कि उन्होंने दो बार अमिताभ बच्चन के साथ काम किया है…
इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का अंत फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की जीत के साथ हो गया। 18 सालों में आरसीबी की टीम पहली बार ट्रॉफी जीतने में कामयाब हो सकी। विराट कोहली जो पहले सीजन से आरसीबी टीम का हिस्सा रहे वह भी पहली बार विजेता बनने के बाद भावुक दिखाई दिए। वहीं कोहली ने ट्रॉफी जीतने के बाद एक ऐसा बयान दिया जो विंडीज टीम के खिलाड़ी और आईपीएल में केकेआर की स्क्वाड का हिस्सा आंद्रे रसेल को पसंद नहीं आया जिसको लेकर उन्होंने अब पलटवार किया है। टेस्ट क्रिकेट आईपीएल से 5 लेवल ऊपर…
रायपुर – प्रदेश सरकार आबकारी विभाग में आरक्षकों के 200 और उप निरीक्षक के 90 पदों पर भर्ती करने जा रही है. इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कार्पोरेशन लिमिटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में दी. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शराब घोटाले में पूर्व मंत्री अंदर हैं. 2000 करोड़ का घोटाला हुआ है, इससे शर्म की बात और क्या हो सकती है. कांग्रेस सरकार में नकली होलोग्राम और नकली शराब की बिक्री हुई. हमारी सरकार में ऐसा बिल्कुल भी नहीं होगा. नए अध्यक्ष के पदभार के बाद विश्वास है कि…
गर्मी के मौसम में विभिन्न परिवहन साधनों का इस्तेमाल करने के दौरान यात्रियों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कोरबा सहित कई क्षेत्रों के हवाई यात्री इंडिगो की फ्लाइट में एयर कंडीशनर के काम नहीं करने से बेहद परेशान रहे। छह जून की शाम कोरबा निवासी अंकित अग्रवाल और उनके दो साथी इंडिगो की फ्लाइट से हैदराबाद से रायपुर आ रहे थे। 560 किलोमीटर की एयर डिस्टेंस पूरी करने के दौरान बीच में ही इंडिगो फ्लाइट का एयर कंडीशनर काम करना बंद कर दिया। गर्मी के मौसम में यात्री इस वजह से काफी ऊंचाई पर…
जशपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के क्षेत्र जशपुर में यातायात नियमों को तोड़ना अब पुलिस वालों को भी भारी पड़ रहा है. नियमों की अनदेखी करने पर जशपुर पुलिस ने12 पुलिस-अधिकारी कर्मचारियों का चालान काटा है. इस कार्रवाई के जरिये प्रशासन संदेश स्पष्ट हो गया है कि अब यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों को बक्शा नहीं जाएगा, फिर चाहे वो खुद भी पुलिस विभाग के अधिकारी ही क्यो न हो. बता दें, पुलिस विभाग के 12 अधिकारी कर्मचारियों ने हेलमेट नहीं लगाई थी. इसके चलते जिले की पुलिस ने इनका चालान काटा है. इसी तरह से यातायात नियमों का पालन…
रायपुर – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ आएंगे और नक्सल ऑपरेशन में शामिल बहादूर जवानों से मुलाकात करेंगे। शाह ने वीडियो शेयर कर यह जानकारी दी और लिखा, हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से भेंट कर इन ऑपरेशंस की ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई दी। इन अभियानों को अपनी बहादुरी से सफल बनाने वाले जवानों से भी मिलने के लिए उत्सुक हूँ और जल्द ही छत्तीसगढ़ आकर उनसे भेंट करूँगा। मोदी सरकार नक्सलवाद के दंश से भारत को मुक्त करने के लिए संकल्पित है। https://x.com/AmitShah/status/1931257976821579934?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1931257976821579934%7Ctwgr%5E9f0afae05ebcf6ce49a67722cd11cd8173c43932%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fjantaserishta.com%2Flocal%2Fchhattisgarh%2Famit-shah-will-come-to-chhattisgarh-will-meet-the-brave-soldiers-involved-in-naxal-operation-4065210

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology
