पूर्व उपमुख्यमंत्री टी0एस0 सिंहदेव के मार्गदर्शन अनुसार सरगुजा जिला किसान कांग्रेस शहर के अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता ने किसान कांग्रेस के कार्यकारणी की घोषणा कर दी है। 38 सदस्यीय कार्यकारणी के साथ ही सरगुजा जिले के शहरी ब्लॉक अम्बिकापुर, लखनपुर एवं सीतापुर के शहरी ब्लॉक अध्यक्षों के नाम की भी घोषणा की गई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक के अनुशंसा पत्र के साथ प्रदेश किसान कांग्रेस से स्वीकृति उपरांत उपरोक्त सूचि जारी की गई है। किसान कांग्रेस की इस जिला कार्यकारणी में 11 उपाध्यक्ष, 12-12 महामंत्री एवं सचिव बनाये गये हैं। नयी कार्यकारणी में श्री रामविनय सिंह एवं श्री प्रदीप जायसवाल को कोषाध्यक्ष का पद दिया गया है। जगन्नाथ कुशवाहा, मदन जायसवाल, अतुल तिवारी, रत्नेश पाण्डेय, पपिंदर सिंह, दिनेश सोनी, अजय अरुण मिंज, शैलेन्द्र सोनी, त्रिलोचन बाबरा, अल्ताफ खान एवं विजेन्द्र गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया है। महामंत्री के पद पर सुधांशु गुप्ता, जगजीत मिंज, गिरधारी सिंह चंदेल, शिवेश सिंह, पंकज शुक्ला, सम्पूर्ण जायसवाल, प्रमोद सिंह, जयंत राजवाडे, रामविलास राजवाडे, राजीव लोचन पाठक एवं रत्ना राम की नियुक्ती हुई है। सचिव पद पर विनय गुप्ता, अरुण गुप्ता, राजू चिर्रे, रवि ंिसंह सिद्धु, आलोक गुप्ता, दिलेश्वर यादव, हरिओम, अनिल कुशवाहा, विक्की राजवाडे, अनवर खान, रुपेश गुप्ता एवं प्रभात रंजन सिन्हा को नियुक्त किया गया है। कृषकों की विधिक समस्या को देखते हुए विधिक सलाहकार के रुप में अधिवक्ता राकेश सिन्हा की नियुक्ती की गई है। किसान कांग्रेस सरगुजा जिला शहर के ब्लॉक अम्बिकापुर शहर हेतु दिलिप धर, लखनपुर हेतु अनिल कुमार एवं सीतापुर हेतु राजेश कुमार गुप्ता को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
धान खरीदी केन्दों के लिये निगरानी समिति की घोषणा
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर धान खरीदी सीजन वर्ष 2026-27 की अवधि के लिये कांग्र्रेस जिलाध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक ने 12 सदस्यीय निगरानी समिती का गठन कर दिया है। यह समिति धान उपार्जन केन्द्रों का भ्रमण कर किसानो की समस्याओं की जानकारी लेकर उनके समाधान का प्रयास करेगी। धान उपार्जन के इस सत्र की निगरानी के लिये प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रदेश स्तर पर किसान कंट्रोल रुम का गठन किया गया है। जिला स्तरीय यह निगरानी सीधे प्रदेश कंट्रोल रुम से जुडी रहेगी। इस समिति में किसान कांग्रेस के शहर एवं ग्रामीण जिलाध्यक्ष क्रमशः दुर्गेश गुप्ता एवं नागेश्वर यादव के साथ ही साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता नुरुल अमीन सिद्धकी, अमित सिंहदेव, मुनेश्वर राजवाडे,मदन जायसवाल, शैलेन्द्र सिंह, अतुल तिवारी, राजेन्द्र बहादुर सिंह, गिरधारी सिंह चंदेल, उत्तम राजवाडे एवं मो0 इमरान सिद्धकी को शामिल किया गया है। ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष के माध्यम से धान उपार्जन केन्द्रो के संदर्भ मेें सूचनाओं को प्राप्त करेगी।



