प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी सेवा किटी समूह द्वारा जनहित में कनकरानी निर्मल दत्ता मार्ग ,कलेक्टर बंगले के पीछे, राहगीरों के लिए प्याऊ का शुभारंभ नगरनिगम सभपति हरमिंदर सिह टिन्नी, वार्ड पार्षद दीपक यादव के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर समूह की संस्थापिका सुश्री वन्दना दत्ता, सदस्य श्रीमती मधु चौदह, नीलिमा मिश्रा, स्मिता तिवारी उपस्थित थी, प्याऊ में जल जीरा, खीरा, गुड़, चना भी दिया गया, यह प्याऊ भीषण गर्मी को देखते हुवे 2 माह तक चलेगा, इसमें 2 जरूरत मंद महिलाये सलमिना , मनीषा को रोजगार भी समूह द्वारा दिया गया।



