टेलिफोनिक वार्तालाप के इस वायरल वीडियो में कलाकेन्द्र मैदान में मीनाबाजार लगाने के लिये लाखो रुपय के लेनदेन की बात स्पष्ट हो रही है। विभिन्न सूचना के माध्यमों से यह दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो में मौजूद आवाज अम्बिकापुर के महापौर और भाजपा जिलाध्यक्ष की है, जिन्होंने मैदान के अलाटमेंट के लिये एक व्यक्ति से लाखो रुपय प्राप्त किये या उसकी मांग की है, लेकिन अलाटमेंट अंत में दूसरे व्यक्ति को कर दिया गया जिसने ज्यादा रकम की रिश्वत अदा की। इस टेलीफोनिक वार्तालाप से यह अनुमान लगता है कि मीनाबाजार के लिये कलाकेन्द्र मैदान के आबंटन हेतु कम से कम 10 लाख रुपय की राशि विभिन्न राजनैतिक लोगों एवं निगम के कुछ प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा बतौर रिश्वत प्राप्त की गई है। सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी ने इस मामले में कलेक्टर सरगुजा को ज्ञापन सौंपते हुए कहा है कि इस मामले की जांच एस0आई0टी0 के माध्यम से कराई जाये। निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने कहा कि न केवल यह मामला बल्कि भ्रष्टाचार के अन्य कई ऐसे मामले हैं, जिनके जांच की आवश्यकता है। इन सभी मामलों को जल्द की सर्वजनिक करने की बात उन्होंने कही है। सरगुजा कलेक्टर से चर्चा में उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले की जांच के लिये तीन दिनो में एस0आई0टी0 का गठन कर उसे जांच सौंप देना चाहिये। कांग्रेस को इससे कम कुछ भी मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि 3 दिनो में इस मामले की जांच में एस0आई0टी0 का गठन नहीं होने पर कांग्रेस आगे निगम का घेराव एवं अन्य आन्दोलनात्मक कदम उठाने को मजबूर होगी। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री श्री द्वितेन्द्र मिश्रा ने कहा कि सामान्य वाईस सैपल और कॉल रिकार्ड से दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा। लेकिन उन्होंने शासन-प्रशासन की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस प्रकार एक प्रशासनिक अधिकारी पर हमले के मामले में एक विधायक को बचा लिया गया वैसे ही इस मामले में सत्ताधारी पार्टी अपने लोगों का बचाने का प्रयास करेगी। ज्ञापन सौपने वाले प्रतिनिधी मंडल के साथ हेमंत सिन्हा, संजय विश्वकर्मा, मो इस्लाम, इंद्रजीत सिंह धंजल, संजय सिंह, मो जमील, आलोक सिंह, जीवन यादव, नरेन्द्र विश्वकर्मा, अमित तिवारी राजा, चंद्रप्रकाश सिंह, रजनीश सिंह, सोहन जायसवाल, शुभम जायसवाल, अविनाश कुमार, प्रभात रंजन सिन्हा, विकास शर्मा, मिथुन सिंह, मो इमरान, शिवांशु गुप्ता, तरणराज बाबरा, राहुल सोनी, शिफ़्तीन रजा, अनुग्रह बघेल, सलीके अंसारी, साहिल खान, पीयूष सोनी, राहुल सोनी, रोहन साहू, अंकुश साहू, आकाश सिंह, पवन सोनी, राहुल गुप्ता, गिफ्टी चावला, रवि सिंह, आर्यमन ताम्रकार समीर गुप्ता, योगेश दुबे, कान्हा केशरी, प्रीतम गुप्ता, हनी तिवारी, पीयूष सोनी, देवेश रवि, अभय कुमार आदि मौजूद थे।

भ्रष्टाचार के खेल ने मीनाबजार को महंगा किया
मीना बाजार का प्रवेश शुल्क हो, या झूले की दर, या पार्किंग शुल्क इनमें विगत 1 वर्ष में
भारी इजाफा हुआ है। इस वायरल आडियो से यह स्पष्ट होता है कि मीनाबाजार के लिये करीब 10 लाख रुपय का लेनदेन हुआ है। 45 दिन चलने वाले मीनाबाजार पर निगम द्वारा लिया जाने वाला नियमानुसार निर्धारित शुल्क लगभग 12500/रु प्रतिदिन के हिसाब से करीब 562000/रु होता है। अर्थात विधिक शुल्क से अधिक की रिश्वत इस मामल में ली गयी है, नतीजतन इस भ्रष्टाचार ने आमजनता के लिये मीनाबाजार को महंगा कर दिया है।
युवक कांग्रेस ने वायरल ऑडियो को चौक-चौराहों पर लोगों को सुनाया
युवक कांग्रेस ने इस वायरल ऑडियो को ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से शहर के चौक-चौराहों पर लोगों को सुनाया। इस वायर ऑडियो को सुनकर आमजनता में इस खुले भ्रष्टाचार को लेकर भारी आक्रोश है। युवक कांग्रेस इस मुहीम को आगे भी जारी रखेगी, साथ ही इस मामले में जागरुकता के लिये पम्पलेट भी बांटेगी।



