संवाददाता/सौरभ साहू कि रिपोर्ट,,,
लोकेशन, सूरजपुर छत्तीसगढ़।।
*सूरजपुर/ दिनांक 06 अगस्त 2026* सूरजपुर शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर अंतर्गत माध्यमिक शाला में शनिवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कोंडागांव) श्री कपिल चंद्रा द्वारा न्योता भोज का आयोजन कराया गया जिसके अंतर्गत छात्रों को खीर पूड़ी मिठाई,भोजन इत्यादि उपलब्ध कराया गया।

इस आयोजन में प्राचार्य सुनील कुजूर, ओमप्रकाश राजवाड़े, शिक्षक व एनसीसी हेड, सुनील दत्त तिवारी कुमारी समृद्धि चंद्राकर एवं विद्यालय के अन्य सभी स्टाफ उपस्थित रहे।
मंगलवार को विद्यालय द्वारा छात्रों के मार्गदर्शन हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सूरजपुर) योगेश देवांगन को आमंत्रित किया गया, जिन्होंने छात्रों को शिक्षा, करियर, जीवन लक्ष्य, सुरक्षित भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।
साथ ही अनुशासित होकर प्रयास करने की सलाह देते हुए अपने जीवन के अनुभवों को भी साझा किए, पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपना अमूल्य समय छात्र हित के लिए प्रदान करने हेतु तिवारी सर द्वारा धन्यवाद आभार प्रकट किया गया कार्यक्रम में सभी विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति रही।
अंत में इस सराहनीय पहल एवं बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु विद्यालय परिवार की ओर से पुलिस अधीक्षक के प्रति आभार व्यक्त किया गया।



