🔷 *बैठक मे ऑटो एवं ई रिक्शा चालकों को 37 वे सड़क सुरक्षा माह के सम्बन्ध मे जानकारी प्रदान कर किया गया जागरूक*।
🔷 *पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन मे यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु ऑटो एवं ई रिक्शा चालकों के योगदान के बारे मे की गई चर्चा*।
🔷 *ऑटो एवं ई रिक्शा चालकों को ऑटो चालन के समय निर्धारित वर्दी धारण करने सहित नो पार्किंग जोन का सख़्ती से पालन करने किया गया निर्देशित*।

⏩ शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाये रखने सहित ऑटो एवं ई रिक्शा चालकों मे यातायात नियमो के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने हेतु डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन मे ऑटो एवं ई रिक्शा चालकों की बैठक आयोजित कर यातायात के नियमो के प्रति जागरूक करने के दिशा निर्देश दिए गए थे, निर्देशों के परिपालन मे आज दिनांक को यातायात शाखा द्वारा आज दिनांक कों पीजी कॉलेज ग्राउंड मे ऑटो एवं ई रिक्शा चालकों की बैठक आयोजित की गई।
⏩ ऑटो एवं ई रिक्शा चालकों की बैठक के दौरान यातायात प्रभारी उप निरीक्षक विजय कैवर्त द्वारा सरगुजा पुलिस द्वारा वर्तमान मे जारी 37 वे सड़क सुरक्षा माह -26 के अंतर्गत जारी यातायात जागरूकता सम्बन्धी कार्यक्रम के बारे मे जानकारी देते हुए ऑटो एवं ई रिक्शा चालकों को यातायात के नियमो के बारे मे विस्तार से जानकारी देकर यातायात नियमो का पालन करने की समझाईस दी गई, नो पार्किंग जोन का सख़्ती से पालन कर ऑटो स्टैंड मे अपने वाहन खड़ी कर व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए गए, ऑटो चालकों कों ऑटो चालान के समय निर्धारित वर्दी का धारण करने एवं नेम प्लेट लगाने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही ऑटो एवं ई रिक्शा चालकों को अपने वाहन मे वाहन चालक का नाम पता व मोबाइल नंबर की जानकारी बड़े बड़े अक्षरों मे प्रदर्शित करने हेतु निर्देश दिए गए, सभी वाहनों का यातायात शाखा मे क्रमांक दर्ज कराने की जानकारी दी गई, यातायात व्यवस्था के सुचारु संचालन मे ऑटो एवं ई रिक्शा चालकों का अहम् योगदान बताकर अपनी भूमिका निर्वहन करने की समझाईस दी गई।
⏩ बैठक के दौरान यातायात प्रभारी उप निरीक्षक विजय कुमार कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक सिदयुस लकड़ा, आरक्षक हिरासाय एवं काफी संख्या मे ऑटो एवं ई रिक्शा वाहन चालक उपस्थिति रहे।



