राजधानी रिपोर्टर/सौरभ साहू
जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़।।
सूरजपुर जिले के बसदेई में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गौरी शंकर मंदिर बसदेई में योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ योग गुरु *कौशल साहू जी के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत के सरपंच मनोज सिंह जी एवं बीडीसी सदस्य रामलाल सिंह जी के मुख्य आतिथ्य में हुआ।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं एवं स्कूली बच्चों ने सहभागिता की। उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर योग के महत्व को समझा तथा स्वस्थ जीवन अपनाने का संकल्प लिया। योग कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर **पतंजलि योग परिवार बसदेई** की ओर से स्कूली बच्चों को मुख्य अतिथियों के हाथों कॉपी एवं पेन वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ, मन शांत एवं जीवन संतुलित रहता है। अंत में सभी ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम के दौरान, योग गुरु मनीष केशरवानी, मारुति नंदन चक्रधारी भुनेश्वर देवांगन मुनेश्वर राजवाड़े रामपुकार ठाकुर सीनियर सिंह बसंत सिंह ज्वाला प्रसाद पीतांबर सिंह दया सिंह काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।।



