कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के सभापति श्री हरमिंदर सिंह ‘टिन्नी’ एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेविका व विद्या मंदिर की संस्थापिका सुश्री वंदना दत्ता दीदी, वरिष्ठ समाजसेवी श्री मंगल पाण्डेय, श्री अनिल कुमार मिश्रा, श्री अमृत लाल, पार्षद श्री शैलू सिंह सहित विद्या मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

वी क्लब की ओर से अध्यक्ष ज्योति चोपड़ा, सचिव सपना चोपड़ा, कोषाध्यक्ष बरखा चोपड़ा, संस्थापक सदस्य अमरजीत कथूर, आशा राणा, कुलवंत छाबड़ा, अनिता सिंह, महिमा सिंह सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। वी क्लब द्वारा मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। बच्चों के लिए विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए गए।
वी क्लब पदाधिकारी विक्की कथूर ने स्वागत उद्बोधन दिया। मुख्य अतिथि श्री हरमिंदर सिंह ‘टिन्नी’ ने बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। श्री मंगल पाण्डेय एवं श्री अनिल कुमार मिश्रा ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में समाज की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने विद्या मंदिर की संस्थापिका सुश्री वंदना दत्ता दीदी द्वारा जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
अंत में सुश्री वंदना दत्ता दीदी ने सभी अतिथियों, विद्या मंदिर समिति, वी क्लब सदस्यों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम बच्चों के चेहरे पर मुस्कान और खुशियों के रंग बिखेरते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



