कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री हरमिंदर सिंह “टिन्नी” सभापति नगरपालिका निगम अम्बिकापुर, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेविका एवं विद्या मंदिर की संस्थापिका सुश्री वन्दना दत्ता दीदी, वरिष्ठ समाजसेवी मंगल पाण्डेय संयोजक नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा, श्री अनिल कुमार मिश्रा समन्वयक नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा, वरिष्ठ समाजसेवी अमृत लाल प्रधान डायरेक्टर छत्तीसगढ़ प्रचार एवं विकास संस्थान अम्बिकापुर,शैलू सिंह पार्षद नगरपालिका निगम अम्बिकापुर एवं विद्या मंदिर समिति की पदाधिकारी जानकी सिंह ,अनुभा डबराल, ज्योति द्विवेदी,जया तिवारी, श्रीमती संतोष पाण्डेय, रंजन खेर पाण्डेय, गिरिजा ठाकुर, प्रफुल्ल महापात्र एवं शिक्षिका साधना कश्यप, संगीता महापात्र,प्रभा, जयंती रीना , संजीव रेखा गणेश पुरकर,श्रद्धा खेर पाण्डेय एवं अन्य अभिभावक व सदस्य गण उपस्थित रहे। इसके साथ ही वी क्लब की अध्यक्ष ज्योति चोपड़ा सचिव सपना चोपड़ा, कोषाध्यक्ष बरखा चोपड़ा संस्थापक सदस्य अमरजीत कथूर , आशा राणा, कुलवंत छाबड़ा, अनिता सिंह, महिमा सिंह सहित वी क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा मनमोहक विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।वी क्लब द्वारा मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।साथ ही बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के भोजन के स्टाल भी लगाया गया। अतिथियों ने बच्चों को प्रेरणादायक संदेश देकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। वी क्लब की पदाधिकारी विक्की कथूर ने स्वागत उद्बोधन देते हुए आज राष्ट्रीय बाल दिवस सप्ताह के तहत् आयोजित कार्यक्रम बाल दिवस सम्बन्ध में सारगर्भित वक्तव्य रखा । मुख्य अतिथि हरमिंदर सिंह “टिन्नी “सभापति नगरपालिका निगम अम्बिकापुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि बाल दिवस हमें बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा, विकास के समान अवसर एवं बच्चों के अधिकारों के प्रति संवेदित होने के लिए याद दिलाता है।साथ ही सिक्खों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहेबजादों के बलिदान के संबंध में प्रकाश भी डाला गया।विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी मंगल पाण्डेय संयोजक नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान सरगुजा ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रत्येक वर्ष भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रुप में मनाया जाता है। यह दिवस बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु बच्चों के माता-पिता,समाज, एवं सरकार की प्रतिबद्धता को याद दिलाता है। विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार मिश्रा समन्वयक नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान सरगुजा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हम सब बाल दिवस के अवसर पर यहां उपस्थित होकर बच्चों के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित किए। विद्या मंदिर की संस्थापिका सुश्री वन्दना दत्ता दीदी समाज एवं प्रदेश के लिए प्रेरणा स्रोत हैं जो विगत कई वर्षों से बिना किसी शासकीय सहयोग के जरूरत मंद बच्चों के शिक्षा के लिए कार्य कर रही हैं। साथ ही विभिन्न संगठनों के माध्यम से विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्य कर रही हैं।
अंत में वरिष्ठ समाज सेविका एवं विद्या मंदिर की संस्थापिका सुश्री वन्दना दत्ता दीदी ने आज के कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, विद्या मंदिर समिति के सदस्यों,वी क्लब के सदस्यों एवं अभिभावकों का सहृदय धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया।



