रायपुर/अंबिकापुर-सुंडी समाज सरगुजा के द्वारा धनतेरस के अवसर पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में सेवा के लिए एंबुलेंस सेवा की शुरुआत मां महामाया मंदिर में पूजा कर कर की गई। इस अवसर पर सुंडी समाज के सभी पदाधिकारी, मातृत्व शक्ति, युवा शक्ति एवं भारी संख्या में समाज के लोग उपस्थित हुए । इससे पूर्व रायपुर में एम्बुलेंस लेते समय छत्तीसगढ़ प्रदेश सुंडी समाज के अध्यक्ष शिवरतन गुप्ता और संरक्षक श्री सुभाष साहू जी उपस्थित हुए।
सर्व विदित हो की सुंडी समाज सरगुजा सामाजिक, धार्मिक एवं अन्य कार्यों में हमेशा से सक्रिय रहती है और समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करती है, यही कारण है कि सुंडी समाज को एक आदर्श समाज के रूप में देखी जाती है । एंबुलेंस सेवा के माध्यम से सुंडी समाज का समाज सेवा के क्षेत्र में एक और कड़ी जुड़ गई है । निःसंदेह सुंडी समाज का कार्य प्रशंसनीय है।



