**धनतेरस एवं दीपावली की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं**
धनतेरस एवं दीपावली के पावन पर्व पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, छात्र एवं युवा प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ के प्रांत संयोजक अफजल खान ने समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि अंधकार से प्रकाश की ओर, निराशा से आशा की ओर और बुराई से अच्छाई की ओर बढ़ने का पावन संदेश है।
भारत की खूबसूरती उसकी अनेकता में एकता और आपसी भाईचारे में निहित है। हमारे त्योहार हमें प्रेम, सद्भावना, इंसानियत और एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनने की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने कहा कि आइए, इस दीपावली पर हम नफरत के अंधकार को मिटाकर मोहब्बत, एकता और सद्भावना के दीप जलाएं तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लें।
ईश्वर से कामना है कि यह पावन पर्व हर परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
**सभी प्रदेशवासियों को धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।**
**अफजल खान**
प्रांत संयोजक, छत्तीसगढ़
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, छात्र एवं युवा प्रकोष्ठ



