कार्यकर्ताओं के आत्मीय स्नेह ने जन्मदिन को बनाया यादगार, भूपेश बघेल ने केक काटकर लक्ष्मी गुप्ता को दी बधाई एवं आशीर्वाद
प्रयागराज। सामाजिक न्याय की आवाज़ को बुलंद करने और वंचितों, पिछड़ों एवं शोषित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती देने के उद्देश्य से आयोजित सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होने प्रयागराज पहुँचे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव आदरणीय श्री भूपेश बघेल जी तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के राष्ट्रीय समन्वयक, पिछड़ा वर्ग विभाग श्री लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता जी का प्रयागराज के कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं ने आत्मीयता और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया।
इस दौरान एक भावुक और यादगार क्षण तब देखने को मिला, जब पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने श्री लक्ष्मी गुप्ता जी के जन्मदिन के अवसर पर स्वयं केक काटकर उन्हें अपने हाथों से केक खिलाया तथा जन्मदिन की शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान किया। वरिष्ठ नेता का यह आत्मीय व्यवहार और स्नेहपूर्ण अंदाज़ उपस्थित कांग्रेसजनों के लिए भी विशेष खुशी का क्षण रहा।
उल्लेखनीय है कि श्री लक्ष्मी गुप्ता जी का जन्मदिन कुछ दिन पूर्व था। दशहरे के त्योहार के कारण उस समय जन्मदिन समारोह में शामिल नहीं हो सके प्रयागराज एवं फाफामऊ क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके आगमन पर पुनः जन्मदिन मनाने का आग्रह किया। कार्यकर्ताओं के इस निःस्वार्थ प्रेम और अपनत्व ने इस अवसर को और भी भावुक एवं यादगार बना दिया।
इस अवसर पर श्री लक्ष्मी गुप्ता जी ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद उनके लिए अमूल्य है। उन्होंने कहा कि राजनीति में पद और जिम्मेदारियों से बढ़कर कार्यकर्ताओं का विश्वास, वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन और जनता के प्रति समर्पण सबसे बड़ी पूँजी है।
उन्होंने फाफामऊ के समस्त कांग्रेसजनों, जिला अध्यक्ष श्री अशफाक खान जी, श्रीमती मंजू मौर्य जी तथा उनकी पूरी टीम का भी हृदय से आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उनके जन्मदिन को आत्मीय उत्सव में बदल दिया।
सामाजिक न्याय की लड़ाई को मिलेगी नई धार
सामाजिक न्याय सम्मेलन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। पिछड़े वर्गों, वंचित समुदायों और समाज के कमजोर तबकों को उनका संवैधानिक अधिकार, सम्मान और उचित प्रतिनिधित्व दिलाने का मुद्दा कांग्रेस की राजनीतिक प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। ऐसे आयोजनों को सामाजिक बराबरी, लोकतांत्रिक अधिकारों और समावेशी राजनीति की आवाज़ मजबूत करने के महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखा जा रहा है।
प्रयागराज में कांग्रेसजनों का यह स्वागत और आपसी आत्मीयता संगठन की एकजुटता तथा कार्यकर्ताओं के समर्पण को दर्शाती है। वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन और जमीनी कार्यकर्ताओं का उत्साह सामाजिक न्याय की इस लड़ाई को और मजबूती देने का संदेश देता है।
“कार्यकर्ताओं का प्यार, वरिष्ठों का आशीर्वाद और सामाजिक न्याय के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”
लक्ष्मी गुप्ता
राष्ट्रीय समन्वयक
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी
एआईसीसी ओबीसी डिपार्मेंट



